फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gangster Gopi Lahoria's henchman sitting abroad arrested with pistol and cartridges

Panchkula News: विदेश में बैठे गैंगस्टर गोपी लाहौरिया का गुर्गा पिस्टल और कारतूस सहित गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gangster Gopi Lahoria's henchman sitting abroad arrested with pistol and cartridges
मोहाली। सीआईए स्टॉफ ने विदेश में बैठे गैंगस्टर दविंदरपाल सिंह उर्फ गोपी लाहौरिया गैंग के बेहद करीबी गुर्गे को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने .32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी खरड़ के एक घर में छिपा था। उसकी पहचान 26 वर्षीय राकेश उर्फ मद्दी निवासी शिवालिक होम्स लांडरा रोड खरड़ के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 2022 से गैंगस्टर गोपी लाहौरिया जोकि बंबीहा ग्रुप के साथ संबंध रखता है, उनके संपर्क में था। वह लाहौरिया के कहने पर रंगदारी की रकम एकत्रित करता था। उसके अन्य गुर्गों को अपने पास छिपने की जगह मुहैया करवाता था। गैंगस्टर गोपी लाहौरिया के कई साथी जोकि कत्ल और अन्य केसों में भगौड़े थे, उन्हें आरोपी राकेश मद्दी ठहरने की जगह देता था। उनको मोगा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्होंने पूछताछ में राकेश नाम का खुलासा किया था। आरोपी के खिलाफ खरड़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। वह पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ में सामने आया है वह 12वीं पास और अविवाहित है। आरोपी के खिलाफ पहले भी दिसंबर 2022 में थाना सिटी साउथ मोगा में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस को 12 मार्च को सूचना मिली थी कि राकेश मद्दी लांडरा रोड पर शिवालिक होम्स सोसाइटी के फ्लैट नंबर-15ए में छिपा है। सूचना थी कि आरोपी कनाडा में बसे गैंगस्टर दविंदरपाल सिंह उर्फ गोपी लाहौरिया के लिए काम करता है। दोनों के खिलाफ खरड़ में मामला दर्ज है। वह गोपी लाहौरिया के लिए हथियार सप्लाई करता है, और फ्लैट में छिपा हुआ है। सीआईए टीम ने उक्त फ्लैट में घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed