फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gang wearing police uniforms arrested for extortion

Panchkula News: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला गिरोेह पकड़ा

Tue, 30 Sep 2025 08:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Gang wearing police uniforms arrested for extortion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोगा। थाना अजीतवाल पुलिस ने पंजाब पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी लोगों को डरा कर जबरन पैसे वसूलते थे। पुलिस ने इस गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड समेत एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

एसपी (डी) बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से एक स्विफ्ट कार और पुलिस की 5 वर्दियां बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान रबी सिंह, चंद सिंह, गुरविंदर सिंह और धीर सिंह के रूप में हुई है। गिरोह के मास्टरमाइंड दर्शन सिंह और उसका साथी सतनाम सिंह की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि 27 सितंबर को इन आरोपियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर गांव टूडीके में एक महिला को एनडीपीएस का मामला दर्ज कराने का डर दिखाया। उससे उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मास्टरमाइंड दर्शन सिंह साल 2018 में भी पुलिस की वर्दी पहनकर ऐसी ही वारदात कर चुका है। आरोपी दर्शन सिंह पर अलग-अलग धाराओं में आठ मामले, दर्शन के बेटे रबी सिंह पर एक मामला, और चंद सिंह पर दो मामले पहले से दर्ज हैं। गिरोह के सभी आरोपी मोगा जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed