फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fury over derogatory remarks on Gujjar women

चंडीगढ़ : गुर्जर महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर रोष, शिअद ने पुस्तक के लेखक व अनुवादक को गिरफ्तार करने की मांग की

Tue, 24 Aug 2021 11:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fury over derogatory remarks on Gujjar women
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मियां गोवर्धन सिंह द्वारा लिखी और डॉ. चमन लाल गुप्ता द्वारा अनुवादित पुस्तक ‘हिमाचल प्रदेश : इतिहास, संस्कृति और आर्थिक स्थिति’ में हिमाचल के गुर्जर समुदाय की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का कड़ा नोटिस लेते हुए कहा है कि लेखक और अनुवादक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए दोनों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जारी एक प्रेस बयान में शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि गुर्जर महिलाओं के बारे में इस पुस्तक में बेहद अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं। इन टिप्पणियों से आम तौर पर शांतिप्रिय लोगों और विशेष रूप से गुर्जर समुदाय के सदस्यों को ठेस पहुंची है। उन्होंने हैरानी जताई कि जब पूरी दुनिया में महिलाओं की सामान भागीदारी की बात हो रही है तो एक लेखक महिलाओं को इस अंदाज में कैसे परिभाषित कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी सही सोच रखने वाला व्यक्ति महिलाओं के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी नहीं कर सकता, चाहे वे किसी भी समुदाय से संबंधित क्यों न हो।
विज्ञापन

डॉ. चीमा ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे इस पुस्तक के लेखक और अनुवादक के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज करने का आदेश दें क्योंकि इससे गुर्जर समुदाय की महिलाओं के सम्मान को गहरी ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed