{"_id":"69d95701e30354b6f5095bd1","slug":"fourth-accused-arrested-in-investment-fraud-case-panchkula-news-c-87-1-pan1011-135185-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: निवेश के नाम पर ठगी में चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: निवेश के नाम पर ठगी में चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर की थी 24 लाख की ठगी, मुरादाबाद से दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। निवेश के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने चौथे आरोपी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर पीड़िता से रकम ट्रांसफर करवाई थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सुहेल निवासी गांव चक नसीरपुर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपियों ने पीड़िता को शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का लालच दिया, जिसके चलते उसने अलग-अलग माध्यमों से करीब 23 लाख रुपये उनके बताए खातों में जमा करा दिए। बाद में कोई लाभ नहीं मिलने पर पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि चौथा आरोपी फरार था। साइबर थाना टीम ने एएसआई निर्मल सिंह के नेतृत्व में तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे मुरादाबाद से काबू किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।