फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four years have passed since the Maur Mandi blast, the main accused has not been arrested yet

मौड़ मंडी धमाके को बीते चार साल, मुख्य आरोपी अभी तक नहीं हुआ गिरफ्तार

Fri, 17 Sep 2021 10:05 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Four years have passed since the Maur Mandi blast, the main accused has not been arrested yet
चंडीगढ़। वर्ष 2017 के पंजाब विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान मौड़ मंडी में हुए बम धमाके को चार साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर अब याचिकाकर्ता ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। याची ने कहा कि अब तो अगला विधानसभा चुनाव भी सिर पर है और पुलिस कोई कार्रवाई करने को तैयार ही नहीं है। हाईकोर्ट ने याचिका पर 23 सितंबर को सुनवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गुरजीत सिंह पातड़ां ने एडवोकेट मोहिंदर जोशी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी का गठन कर जांच शुरू की गई। एसआईटी द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर हाईकोर्ट ने 2019 में सरकार को नए सिरे से एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था। गत वर्ष सितंबर में हाईकोर्ट ने एसआईटी को दो सप्ताह में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। एक साल बाद भी आदेश का पालन नहीं हुआ। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते नवंबर 2020 के बाद से इस मामले में सुनवाई नही हो पाई। अब इस मामले की जल्द सुनवाई के लिए याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed