फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pledged to unity and service.

Panchkula News: एकजुटता और सेवा का लिया संकल्प

Tue, 13 Oct 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Pledged to unity and service.
पंचकूला। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में रविवार को अग्रवाल समाज ने उनके आदर्शों को अपनाने, समाजसेवा को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का संकल्प लिया। सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में अग्र मठ की ओर से आयोजित समारोह में नवंबर में चंडीगढ़ के कलाग्राम में एक माह तक चलने वाले मेले का पोस्टर भी जारी किया गया।
विज्ञापन

मेले के माध्यम से समाज के लोगों को रोजगार और अन्य सुविधाओं से जोड़ने की योजना है। इसका शुभारंभ पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। अभिभावकों को बच्चों की रुचि और क्षमताओं को समझते हुए उन्हें सही मार्गदर्शन देना चाहिए। संस्कारवान युवा पीढ़ी ही समाज और देश को सही दिशा दे सकती है। अग्र मठ के अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने कहा कि अग्रवाल समाज आपदा और संकट के समय सेवा कार्यों में आगे रहता है। समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर महापौर श्याम लाल बंसल, पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed