फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four people arrested for stealing Khair wood from Chhachhrauli and going to sell it to the contractor of Dhanas

Panchkula News: जंगल से खैर की लकड़ी चोरी कर ले जा रहे चार लोगों को सीएम फ्लाइंग की टीम ने पकड़ा

Sat, 03 Dec 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Four people arrested for stealing Khair wood from Chhachhrauli and going to sell it to the contractor of Dhanas
पंचकूला। छछरौली गांव के जंगलों से खैर की लकड़ी चोरी कर धनास के ठेकेदार को बेचने जा रहे चार लोगों को पुलिस ने पिकअप समेत जालौली टोल टैक्स से पकड़ा है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने जलौली टोल टैक्स शुक्रवार को आरोपियों को पकड़ा। इसके बाद चंडीमंदिर पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। चंडीमंदिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार को गिरफ्तार कर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि एक पिकअप में छछरौली के जंगल से खैर की लकड़ी चोरी कर बेची जा रही है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सीएम फ्लाइंग की टीम टोल टैक्स पर पहुंची। करीब साढ़े छह बजे पिकआप जलौली टोल टैक्स पर पहुंची। सीएम फ्लाइंग की टीम ने गाड़ी में बैठे दो लोगों को पकड़ लिया। टीम ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम शरिफ और असलम जिला यमुनानगर निवासी बताया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया उनकी पिकअप के आगे एक स्विफ्ट कार में आमलगीर और हासीम उनके साथ हैं। उन्हें लकड़ी के बारे में जानकारी है। इसके बाद दोनों को फोन कर मौके पर बुलाया गया। दोनों ने पुलिस को बताया कि यह लकड़ी चोरी की है। लकड़ी कांसली छछरौली के जंगल से 4500 प्रति क्विंटल के हिसाब से मुस्तकीन कांसली और माजिद कांसली निवासी छछरौली से खरीद कर लाए हैं। मुस्तकीन और माजिद अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जंगल से खैर की लकड़ी चोरी से काटने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वे लकड़ी खरीदकर रिंकू गुप्ता ठेकेदार धनास चंडीगढ़ निवासी को को बेचने जा रहे थे। वे इससे पहले 4 से 5 बार रिंकू को लकड़ी बेच चुके हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed