फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four officials of Gurugram Municipal Corporation fined Rs 10,000

आरटीआई में चीन की कंपनी के बारे में दी अधूरी जानकारी, चार अधिकारियों पर 10 हजार का जुर्माना

Mon, 06 Jul 2020 09:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Four officials of Gurugram Municipal Corporation fined Rs 10,000
आरटीआई

चीन की कंपनी इको ग्रीन को लेकर आरटीआई में अधूरी सूचना देना गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारियों को महंगा पड़ गया है। निगम के चार अधिकारियों पर सूचना आयुक्त जय सिंह बिश्नोई ने दस हजार रुपये जुर्माना लगाया है। यह राशि अपीलकर्ता को दी जाएगी।

विज्ञापन


चारों जन सूचना अधिकारियों को आरटीआई एक्ट के सेक्शन-20 के तहत कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि क्यों न उन पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बताना होगा कि अधूरी जानकारी क्यों मुहैया कराई। सूचना आयोग ने मांगी गई समस्त सूचनाएं 15 दिन में देने के आदेश देते हुए चारों अधिकारियों को 9 सितंबर को चंडीगढ़ तलब किया है।

पानीपत के आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने बताया कि 18 नवंबर, 2019 को उन्होंने नगर निगम आयुक्त गुरुग्राम को 18 सूत्रीय आरटीआई आवेदन भेजा था। गुरुग्राम में ठोस कूड़ा प्रबंधन स्कीम की ठेकेदार चीन की कंपनी के बारे में सूचनाएं मांगी थी। लेकिन, निगम के जन सूचना अधिकारियों एवं वरिष्ठ सफाई निरीक्षकों ने निगम के संयुक्त आयुक्त के आदेशों के बावजूद पूरी सूचनाएं नहीं दी।

इतना ही नहीं राज्य सूचना आयोग के नोटिस का जवाब तक नहीं दिया और न ही 2 जुलाई को केस की सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ में हाजिर हुए। राज्य सूचना आयुक्त जय सिंह बिश्नोई ने 2 जुलाई को केस की सुनवाई के बाद चारों अधिकारियों को पूरी सूचनाएं न देने का दोषी मानते हुए दस हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि अपीलकर्ता को नगर निगम बतौर मुआवजा अदा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed