फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four crore passes, hope of building four schools in one year

Panchkula News: चार करोड़ पास, एक साल से भवन चार स्कूलों को की आस

Tue, 26 Sep 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Four crore passes, hope of building four schools in one year
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के दावे कर रहा है, लेकिन बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। दो संस्कृति स्कूलों का तीन करोड़ रुपये पास है। एक सीनियर सेकेंडरी और एक मिडिल स्कूल का भवन बनाने के लिए 1.33 करोड़ पास होने के बावजूद अभी तक टेंडर नहीं हो सके है। टेंडर के फेर में इन स्कूलों का भवन नहीं बन पाया है। इस कारण शहर के सरकारी स्कूल दो शिफ्ट में चल रहे हैं। इस कारण विद्यार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के शहीद मेजर अनुज राजपूत गवर्नमेंट संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20, सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए का भवन कई मंजिला बनाया जाना है। इस भवन का टेंडर नहीं हो पाने के कारण काम एक साल से लटका हुआ है। इस कारण यह स्कूल दो शिफ्टों में चल रहे हैं। विद्यार्थी भी मानक के अनुसार ज्यादा कमरे में बैठ रहे हैं। दोनों स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह सात बजे से 12.30 बजे तक छठी से बारहवीं की कक्षाएं लगती हैं। वहीं दोपहर 12.30 बजे से शाम को 6.15 बजे तक पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की क्लास चलती है। इन स्कूलों की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये पास है। इसके बाद इसका टेंडर नहीं होने के कारण यह बिल्डिंग नहीं बन पाई है। इस कारण विद्यार्थियों को दो शिफ्ट में पढ़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मिडिल स्कूल के हालात नहीं हुए ठीक
गवर्नमेंट मिडिल स्कूल कुंडी की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाए जाने के लिए एक करोड़ रुपये पास है। इसका भी टेंडर नहीं हुआ। इस कारण यह स्कूल भी नहीं बन पाया है। वहीं गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-6 के लिए भी 10 कमरे बनाए जाने के लिए 30 लाख रुपये पास नहीं हुआ है। इस कारण यहां भी किसी तरह के हालात में सुधार नहीं हो पाया है। इन स्कूलों को भी दो शिफ्टों में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुणवत्ता में आ रही है कमी
पंचकूला आरटीआई एक्टिविस्ट मनीष बांगड़ ने बताया कि सरकारी स्कूलाें की बिल्डिंग नहीं बनने से गुणवत्ता में कमी आ रही है। अगर यह बिल्डिंग का टेंडर समय पर हो जाए और यह बना दी जाए तो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आसानी से मिल सकेगी और वह प्राइवेट स्कूल से बेहतरीन तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे।

आपसी तालमेल से नहीं बन रहा भवन
पंचकूला अभिभावक संघ के चेयरमैन बीबी गुप्ता ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से बिल्डिंग का प्रपोजल बनाया गया है। इसके टेंडर को पास करवाने के लिए सही तरीके से प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इस कारण स्कूलों की तस्वीर नहीं बदल रही है। इसके लिए विभाग तालमेल से अगर समय पर काम करें तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी को मिल सकेगी।


शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाए जाने का प्रपोजल रखा गया था। इसे पास कर दिया गया है। इसके टेंडर के लिए जल्द ही संबंधित विभागों से मीटिंग करेंगे। जैसे ही इसका बजट मिलेगा। स्कूलों की बिल्डिंग को तुरंत तैयार किया जाएगा। -सतपाल कौशिक, डीईओ, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed