फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   four arrest with minor accused in murder case

टैक्सी चालक के मर्डर में नाबालिग समेत चार आरोपी अरेस्ट

Tue, 24 Sep 2019 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
four arrest with minor accused in murder case
सेक्टर 1 स्थित डीसीपी ऑफिस में डीसी की कॉमेडी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए - फोटो : PKL OFFICE
क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने पिंजौर निवासी टैक्सी चालक परविन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू के मर्डर केस में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को अरेस्ट किया है। काबू नाबालिग आरोपी के अलावा अरेस्ट अन्य तीन आरोपियों में यूपी के थाना शहर कोतवाली के अंतर्गत मिर्जापुर के मोहल्ला बुंदेलखंडी निवासी रोहित सेठ, पश्चिम बंगाल के जिला परनश के थाना हाबडा के अंतर्गत गांव सिमलपुर निवासी सुशांत सरदार और यूपी के जिला बदायूं के गांव गुरगांवा निवासी पवन गुप्ता हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने का जुर्म कबूला। साथ ही खुलासा किया कि इस वारदात में उनका एक अन्य साथी भी शामिल है। क्राइम ब्रांच पुलिस उस पांचवें आरोपी की तलाश में भी छापेमारी में जुटी है। आरोपी सुशांत सरदार वारदात के समय कोलकाता के सेक्टर-3 के साल्ट लेक सेंट्रल पार्क में बतौर किराएदार रह रहा था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज कर्मवीर सिंह को जिले की साइबर सेल टीम की मदद से आरोपियों के सुराग हाथ लगे। फिर उन्होंने तुरंत बाद टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए बाहरी राज्यों में टीम रवाना की। एक के बाद एक तीनों आरोपियों को अरेस्ट करने सहित नाबालिग आरोपी को काबू किया गया। पूछताछ के दौरान पता लगा कि आरोपी पवन गुप्ता पर 2015 में थाना बद्दी में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत एक केस भी दर्ज है। सोमवार को नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह (जुवेनाइल होम) भेजा गया। जबकि पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व देसी कट्टा रिकवर करने के लिए अदालत से उनका सात दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

बद्दी की कंपनी का कैश और पेट्रोल पंप लूट की थी योजना
दरअसल, हत्यारोपी गैंग के सदस्य बद्दी स्थित एक कंपनी का कैश लूटने की फिराक में थे। गैंग के एक आरोपी को पता था कि कैश वैन से जाता है। इस कारण उन्होंने कैश लूट की योजना बनाई। लेकिन बकौल क्राइम ब्रांच वारदात से पहले तक गैंग के दो साथी जिले में नहीं पहुंच सके। इस कारण उन्होंने लूट की योजना को स्थगित कर दिया। जबकि हत्यारोपी गैैंग की योजना के मुताबिक वैन से कैश लूटने के बाद उन्होंने अंबाला के समीप दो पेट्रोल पंप लूटने की योजना भी बनाई थी। फिर उन्होंने दिल्ली के रास्ते यूपी फरार होना था। लेकिन बद्दी की कंपनी के कैश लूट की योजना फेल होने पर हत्यारोपियों ने टैक्सी चालक से लूट की योजना बनाई।
विज्ञापन

हाथापाई के दौरान पिस्टल से निकली गोली परविंद्र के सिर में जा लगी
हत्यारोपी गैंग के पांचों सदस्यों ने 11 सितंबर को कालका रेलवे स्टेशन के समीप से बद्दी जाने के लिए परविन्द्र सिंह की टैक्सी हायर की। परविन्द्र उन्हें टैक्सी में बैठाकर चल पड़ा। लेकिन इससे पहले उसने हर बार की तर्ज पर पत्नी को फोन कर कहा कि वह उसे हर 15-20 मिनट बाद फोन करती रहे। रात को सुरक्षा के मद्देनजर परविन्द्र सिंह हमेशा इस प्रकार पत्नी के संपर्क में रहता था। पत्नी ने करीब 20-25 मिनट बाद परविन्द्र को फोन किया लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। फिर उसके देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। क्योंकि इससे पहले हत्यारोपियों ने बद्दी-नालागढ़ के नाले के समीप परविन्द्र सिंह के सिर पर पिस्टल लगा दी। इसके बाद परविन्द्र व हत्यारोपियों के बीच हाथापाई हुई और उसी दौरान पिस्टल से निकली गोली परविन्द्र के सिर में जा लगी। इससे घबराए आरोपी तुरंत बाद मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। फिर 11 सितंबर की रात थाना पिंजौर पुलिस को गांव खेडावाली से बहनोई खुदाबक्श की तरफ जाती सड़क पर खून से लथपथ व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर शव की पहचान के लिए उसे कालका के अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया। पुलिस ने सुराग तलाशने की दिशा में घटनास्थल के समीप पूछताछ करने सहित रेलवे स्टेशन कालका के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपी हैं एक-दूसरे से अनजान, फेसबुक से बना संपर्क
हैरत की बात यह है कि पांचों आरोपियों में से केवल दो आरोपी ही एक-दूसरे को पहले से जानते थे। जबकि अन्य तीन एक-दूसरे के पहले से जानकार नहीं है। बकौल क्राइम ब्रांच फेसबुक के जरिए उनकी दोस्ती हुई। आरोपी किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले सोशल साइट के माध्यम से ही एक-दूसरे से संपर्क करते थे। पुलिस ने आरोपियों से आगामी पूछताछ में कुछ अन्य खुलासे होने की उम्मीद भी जताई है।

पंचकूला क्राइम ब्रांच पुलिस की गिरफ्त में टैक्सी चालक की हत्या के तीनों आरोपी।

पंचकूला क्राइम ब्रांच पुलिस की गिरफ्त में टैक्सी चालक की हत्या के तीनों आरोपी।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed