फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   For the preparation of Commonwealth Games, players will be given 2.5 lakh rupees in advance.

कामनवेल्थ में हिस्सा लेने वाले 40 खिलाड़ियों को दिए जाएंगे ढाई ढाई लाख

Sat, 23 Jul 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
For the preparation of Commonwealth Games, players will be given 2.5 lakh rupees in advance.
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ओलंपिक की तर्ज पर कामनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे प्रदेश के 40 खिलाड़ियों को एडवांस में ढाई-ढाई लाख रुपये देने का फैसला लिया है। सोमवार तक सभी खिलाड़ियों के खाते में राशि डाल दी जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा खेल विभाग ने इस संबंध में कामनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इनमें 34 सामान्य और 6 पैरा खिलाड़ी हैं। बाक्सिंग में नीतू, जैसमीन, अमित पंघाल, सुमित कुंडू, संजीत, सागर, कुश्ती में रवि दहिया, बजरंग पुनिया, नवीन, दीपक पुनिया, दीपक नेहरा, मोहित, पूजा, वीनेश फौगाट, आशु मलिक, साक्षी मलिक, पूजा सिहाग शामिल हैं। भाला फेंक में नीरज चोपड़ा, एथलीट में संदीप, अमित, सीमा पुनिया, शिल्पा रानी, मंजीत कौर के नाम हैं। इसी प्रकार हाकी में सुरेंद्र कुमार, अभिषेक, सविता पूनिया, उदिता, शर्मिला देवी, मोनिका, नेहा, ज्योति, नीशा, नवजोत कौर, नवनीत कौर हैं। इसके अलावा, पेरा खिलाड़ियों में एथलीट शर्मिला, पुनिया, संतोष, देवेंद्र और पावर लिफ्टिंग में सुधीर व गीता कामनवेल्थ गेम्स के लिए चुने गए हैं। खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के खाते में सोमवार तक राशि डाल दी जाएगी। यह राशि इसलिए दी जा रही है ताकि खिलाड़ी अपनी तैयारी कर सकें और उनको किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
विज्ञापन

शूटिंग को नहीं किया गया है शामिल
इस बार कामनवेल्थ गेम्स में शूटिंग को शामिल नहीं किया गया है। इसलिए हरियाणा के शूटिंग के टॉप के खिलाड़ी इस खेल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसी प्रकार पैरा के आर्चरी के खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जबकि ये इंटरनेशनल खिलाड़ी ओलंपिक में मेडल जीत चुके हैं। कामनवेल्थ गेम्स में चुनिंदा श्रेणियों ही चुनी गई हैं, ओलंपिक की तर्ज पर सभी श्रेणियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed