फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Foot over bridge will be built at Kalka and Jagadhri stations at a cost of Rs 8 crore.

Panchkula News: 8 करोड़ की लागत से कालका व जगाधरी स्टेशन पर बनेंगे फुट ओवर ब्रिज

Tue, 04 Feb 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Foot over bridge will be built at Kalka and Jagadhri stations at a cost of Rs 8 crore.
कालका। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कालका रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य चल रहा है। इसी के मद्देनजर रेलवे स्टेशन कालका में अब फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए फिलहाल जेसीबी की ओर से रेलवे आरक्षण केंद्र के समीप लोहे के ढांचे को खड़ा करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन कालका और जगाधरी रेलवे स्टेशन पर बनने वाले दोनों फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करीब 8 करोड़ की लागत से होगा।
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन कालका के एक अधिकारी ने बताया कि फुट-ओवर ब्रिज पचास मीटर लंबा होगा जिसकी एंट्री रेलवे टिकट आरक्षण केंद्र के पास से होगी। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर उसका निकास होगा। इसकी मदद से लोग स्टेशन के दोनों ओर से आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि एफओबी की चौड़ाई 12 मीटर होगी। यह रेलवे ट्रैक से लगभग 7 से 8 मीटर तक ऊंचा होगा। रेलवे विभाग की अंबाला मंडल के कुल 14 के करीब रेलवे स्टेशनों पर एफओबी बनाने की योजना है।



बाहर से ही पुल पर चढ़कर पटरी क्रॉस कर सकेंगे लोग



पुल के बनने से रेलवे लाइन के इस तरफ ब्रॉडगेज वाली साइड पर रहने वाले लोगों को दूसरी तरफ जाने में रेलवे लाइन क्रॉस नहीं करनी पड़ेगी। लोग सीधा पुल के माध्यम से रेलवे लाइन क्रॉस किए बिना दूसरी तरफ जा सकेंगे। लोगों को रेलवे लाइन क्रॉस करते समय प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं लेना पड़ेगा। वहीं इससे स्टेशन से दूसरी ओर जाने वाले स्कूली विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। ब्रिज बनने से उनके समय की बचत होगी।




फूड प्लाजा बनाने की भी है योजना



रेलवे विभाग इस फुट ओवर ब्रिज के पर फूड प्लाजा बनाने की भी योजना कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो यहां से गुजरने वाले यात्री व लोग ब्रिज क्रॉस करते समय जरूरत पड़ने पर यहीं से खानपान की सामग्री भी खरीद सकेंगे। बता दें कि कालका रेलवे स्टेशन पर इस फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के बाद कुल तीन एफओबी हो जाएंगे। इससे पहले स्टेशन के अंदर व रेलवे के सामुदायिक भवन की ओर जा रहे रास्ते पर भी फुट ओवर ब्रिज बना हुआ है। भविष्य में इन फुट ओवर ब्रिजों से यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed