{"_id":"631a518e17bac0076b26f2c1","slug":"food-safety-officer-inspected-the-shops-and-sent-samples-for-investigation-pkl-office-news-pkl4618178119","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानों का निरीक्षण कर सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानों का निरीक्षण कर सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा ने अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ वीरवार को पंचकूला में स्थित दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इसमें शहर की विभिन्न डेयरियों, किराने की दुकानों, कोल्ड स्टोर, खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्ट्रियों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला करनाल मधुबन विश्लेषण के लिए भेजे गए।
उन्होंने बताया कि जो खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं थे, उन्हें मौके पर नष्ट करवा दिया गया है। सभी मिठाई विक्रेताओं, निर्माताओं और अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को ताजा व शुद्ध खाद्य पदार्थ ही बेचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा सभी दुकानदारों को दूषित और बासी मिठाई न बेचने की चेतावनी भी दी गई कि यदि कोई भी दुकानदार ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन दुकानों से लिए सैंपल
उन्होंने बताया कि विभाग की टीम द्वारा सेक्टर-5 स्थित राजन सिनेमा से कोको हाई मैंगो मस्ती मिल्क, औद्योगिक क्षेत्र में स्थित शगुन एजेंसी से एमडीएच चिकन मसाला व मशाल कच्ची घानी सरसों का तेल, औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हरियाणा एजेंसी से फॉर्च्यून प्योर सरसों का तेल व फॉर्च्यून प्योर एंड हाइजीनिक शुगर और सेक्टर-12 स्थित एमडी सुपर मार्केट से ओरिजिनल माजा के सैंपल लिए।