फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Followup: Police could not trace the accused of attacking the staff nurse, even the gold chain could not be found

फालोअप: स्टाफ नर्स पर हमला करने के आरोपी का पुलिस नहीं लगा पाई सुराग, सोने की चेन भी नहीं मिल सकी

Sun, 29 Aug 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Followup: Police could not trace the accused of attacking the staff nurse, even the gold chain could not be found
पंचकूला। ओजस अस्पताल की स्टाफ नर्स पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी का चंडीमंदिर थाना पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की तरफ से पिंजौर, पंचकूला सहित कई जगह पर छापामारी की गई। दबिश देने के बाद भी पुलिस को कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं। ओजस अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है। युवती की हालात में पहले से सुधार है। हालांकि अभी डॉक्टरों ने अंडर ऑब्जर्वेशन रखा है। ओजस अस्पताल की स्टाफ नर्स कुलजीत कौर की बहन ने बताया कि उनके सिर पर हमला किया गया है। हमला करने के बाद ब्रेन की सर्जरी हुई है। सर्जरी करने के बाद डॉक्टरों की ओर से देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन

नहीं मिली गले में सोने की चेन
स्टाफ नर्स कुलजीत कौर के भाई करनप्रीत ने बताया कि महिला पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी उसके गले से सोने की चेन ले गए हैं। करनप्रीत ने बतया कि उनकी बहन कुलजीत कौर के गले में सोने से की चेन नहीं मिली है। वहीं करनप्रीत की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि वीरवार रात साढ़े आठ बजे कुलजीत कौर ड्यूटी खत्म कर पिंजौर के लिए ऑटो से निकली थी। इसके बाद वह बेहोशी की हालत में मोरनी की स्लिप रोड पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed