फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Flavored hookah was being served, police arrested the owner-partner of the club

Panchkula News: पिलाया जा रहा था फ्लेवर्ड हुक्का, पुलिस ने क्लब के मालिक-पार्टनर को किया गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Flavored hookah was being served, police arrested the owner-partner of the club
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ ने वीरवार देर रात सेक्टर-5 स्थित वेदा रेस्टोरेंट एंड बार में छापा मारकर सात हुक्के, चिलम और फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से सेक्टर-7 निवासी क्लब के मालिक और उनके पार्टनर को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर-5 में अवैध हुक्का बार चलाने की सूचना मिली थी। सब इंस्पेक्टर जिले सिंह ने टीम के साथ छापा मारा तो वहां मौजूद युवक और युवतियों को फ्लेवर हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से क्लब के मालिक शिवम वासी सेक्टर-7 और उनके पार्टनर रिषभ मनचंदा वासी सेक्टर-7 को मौके पर काबू कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में अन्य पार्टनर चंडीगढ़ वासी वैभव शर्मा, क्लब के मैनेजर निक्कू पांडे का भी नाम सामने आया है। तलाशी के दौरान आरोपी कोई भी लाइसेंस और परमिट पेश नहीं कर सके। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-5 में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed