{"_id":"67e0603a77b98abdd608bce7","slug":"five-people-cheated-a-person-of-rs-1-crore-in-the-name-of-buying-a-house-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-16119-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मकान खरीदने के नाम पर व्यक्ति से पांच लोगों ने एक करोड़ रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मकान खरीदने के नाम पर व्यक्ति से पांच लोगों ने एक करोड़ रुपये ठगे
Mon, 24 Mar 2025 12:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
एमडीसी थाना पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मनीमाजरा में मकान खरीदने के नाम पर यहां के ही निवासी से एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मनसा देवी कांप्लेक्स थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी नीरज सिंगला, अनीता सिंगला निवासी सेक्टर-8 पंचकूला, रामलाल मित्तल निवासी पानीपत, प्रभजोत सिंह सैनी और जसप्रीत कौर फरमाहा निवासी एनआई यूएसए पर केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक प्रभजोत सिंह सैनी और जसप्रीत कौर फरमाहा एनएसी, मनीमाजरा में कोठी बेच रहे थे। इस पर जतिन जिंदल निवासी एनएएसी मनीमाजरा ने खरीदने की इच्छा जताते हुए आरोपी बिचौलिए नीरज सिंगला से मुलाकात की। नीरज सिंगला प्रॉपर्टी खरीदने बेचने का काम करता है। नीरज सिंगला ने शिकायतकर्ता जतिन जिंदल की मीटिंग प्रभजोत सिंह सैनी और जसप्रीत कौर फरमाहा से करवाई। इस पर जतिन जिंदल के साथ कोठी का सौदा सात करोड़ में तय हो गया। उन्होंने बयाने के तौर पर 11 मार्च 2024 को नीरज सिंगला के खाते में टोकन मनी के तौर दस लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी नीरज सिंगला के कहने पर जतिन जिंदल और उनकी पत्नी 45-45 लाख के दो चेक प्रभजोत सिंह सैनी के ससुर रामलाल मित्तल को दे आए। इसके बाद प्रॉपर्टी के कागज जतिन जिंदल और उनकी पत्नी के नाम करने को कहा तो नीरज सिंगला टाल-मटौल करने लगा। इसके बाद नीरज सिंगला ने प्राॅपर्टी अपने और अपनी पत्नी अनीता सिंगला के नाम पर लिखवा ली। इस तरह पांचों ने मिलकर जतिन जिंदल से एक करोड़ रुपये ठग लिए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। मनसा देवी कांप्लेक्स थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।