फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five people arrested for robbing a car in Pinjore, sent on police remand for five days

Panchkula News: पिंजौर में कार लूटने पर पांच लोग गिरफ्तार, पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Fri, 23 Jun 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Five people arrested for robbing a car in Pinjore, sent on police remand for five days
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। कार लूट मामले में डिटेक्टिव स्टाॅफ की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से उनको पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस लूटी कार बरामद करेगी। आरोपियों का नाम बलजिंदर, सिमरन और शुभम है जो कि जीरकपुर का रहने वाला है। वहीं दलेर फिरोजपुर का रहने वाला है। इसके अलावा यह भी पता करेगी उन आरोपियों के खिलाफ पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि कार लूट के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड के दौरान कार रिकवर किया जाएगा। बता दें कि 14 जून को हिमाचल प्रदेश के बद्दी निवासी हरविंदर स्विफ्ट डिजायर कार लेकर ऋषिकेश अपने किसी निजी काम से गए थे। 15 जून को वह वापस अपने घर जा रहे थे और उसी दौरान रात करीब 11:30 बजे वह पिंजौर के रामनगर खोली पहुंचे थे।
विज्ञापन


वहां वह पेशाब करने के लिए कार से उतरकर सड़क जैसे ही गए कि इतने में 3 लड़के आए और पीछे से उन्हें पकड़ लिया और कार की चाबी देने को कहा। कार की चाबी नहीं देने पर आरोपी लड़के कार चालक को डंडों से मारने लगे। इतने में दो और लड़के मौके पर पहुंचे और सभी पांच आरोपी लड़कों ने कार चालक के साथ मारपीट करने लगे। डर के चलते कार चालक ने अपनी कार की चाबी आरोपी लड़कों को दे दी और वह कार लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed