फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five month old fetus found in Pinjair, police sent it for post mortem, case registered against unknown

Panchkula News: पिंजाैर में मिला पांच माह का भ्रूण, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अज्ञात पर केस दर्ज

Tue, 18 Feb 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Five month old fetus found in Pinjair, police sent it for post mortem, case registered against unknown
पंचकूला। पिंजाैर में नालागढ़ रोड पर गांव गोरखनाथ में एक स्क्रैप गोदाम में करीब छह महीने के नवजात लड़के का भ्रूण मिला है। जब लोगों ने इसको देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर भ्रूण को उठाकर सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। सब इंस्पेक्टर राजवीर ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए गोदाम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन

थाना पिंजौर प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि रविवार की रात गांव गोरखनाथ के गोदाम में भ्रूण किसने फेंका है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि इससे पहले भी नाले में एक भ्रूण मिला था। थाना पिंजौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को नाले से निकालकर सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचाया था। पंचकूला जिले में इससे पहले भी रायपुररानी में मृत नवजात बच्ची को फेंकने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

भ्रूण को मुंह में पकड़े कुत्ता गोदाम में घूसा तो पता चला

इस भ्रूण का पता उस समय चला जब स्क्रैप के गोदाम में एक कुत्ता भ्रूण को मुंह में पकड़े हुए घूसा तो उसे वहां काम कर रहे मजदूरों ने जाते हुए देखा। मजदूरों ने कुत्ते को भगाया तो वह भ्रूण को गोदाम में ही छोड़कर भाग गया। उन्होंने इसकी सूचना गोदाम मालिक को दी। गोदाम में काम देखने वाले यादराम ने पुलिस को फोन करके बताया कि रविवार रात करीब साढ़े सात बजे एक कुत्ता भ्रूण लेकर उनके गोदाम में घुस गया था। उन्होंने कुत्ते को भगाया तो देखा भ्रूण नवजात लड़के का था। देखने में लग रहा था कि नवजात का जन्म करीब तीन घंटे पहले हुआ होगा। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed