{"_id":"67b7900e712db8d18f02214a","slug":"five-day-old-baby-stolen-from-hospital-naming-ceremony-was-to-take-place-on-thursday-panchkula-news-c-87-1-pk11006-119796-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अस्पताल से पांच दिन का बच्चा चोरी, वीरवार को होना था नामकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अस्पताल से पांच दिन का बच्चा चोरी, वीरवार को होना था नामकरण
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में नवजात को दिखाने के बहाने एक अंजान ऑटो चालक बच्चे को लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच टीम अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मासूम बच्चे की तलाश में जुटी है।
नवजात के पिता सीता राम ने बताया कि बच्चे का जन्म 15 फरवरी को हुआ था और छह दिन पूरे होने पर वीरवार को उसका नामकरण होना था। बच्चे को पीलिया हो गया था। सीता राम ने बताया कि वह बुधवार को ऑटो चालक के साथ सेक्टर-6 अस्पताल में इलाज के लिए गया था। पत्नी के साथ ऑटो चालक भी डॉक्टर को दिखाने के लिए अंदर चला गया था। ऑटो चालक डॉक्टर को दिखाने के नाम पर पत्नी के हाथ से बच्चा लेकर तीसरी मंजिल पर चला गया। जब वह कुछ देर बाद वापस नहीं आया तो बच्चे की मां सुमन ने इसकी जानकारी दी। अस्पताल में चारों तरफ खोजने के बाद ऑटो चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मामले को लेकर मनीमाजरा निवासी सीता राम की शिकायत पर सेक्टर- 6 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मनीमाजरा सरकारी अस्पताल में मिला था ऑटो चालक
सीता राम ने बताया कि बुधवार को बच्चे की तबीयत खराब होने से वह उसे मनीमाजरा के सरकारी अस्पताल ले गया था। वहीं पर ऑटो चालक युवक से उनकी मुलाकात हुई थी। डॉक्टर को दिखाने पर ऑटो चालक ने बताया कि बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब है, इसलिए उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया है। ऑटो चालक बच्चे और उसकी मां सुमन को लेकर अस्पताल गया था। वह अस्पताल की पार्किंग में ही था।
विज्ञापन
नामकरण भी नहीं कर पाई मां
सुमन ने बताया कि छह दिन पूरे होने पर वीरवार को बेटे का नामकरण करना था। दो बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ। चोरी होने से बेटे का नामकरण भी नहीं कर पाई। बेटे को याद करते-करते मां का हालत खराब हो गई है।