फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First ten women vaccinated in Civil Hospital-45 in Chandigarh

चंडीगढ़ : सिविल अस्पताल में सबसे पहले 10 महिलाओं को लगा टीका, बोलीं- अफवाहों पर ध्यान न दें

Sun, 17 Jan 2021 02:20 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 17 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
First ten women vaccinated in Civil Hospital-45 in Chandigarh
सिविल अस्पताल -45 में टीका लगने के बाद उत्साह जाहिर करतीं महिला स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित सिविल अस्पताल में सुबह सवा 11 बजे कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। यहां पहला टीका अस्पताल की ग्रुप डी कर्मचारी शिवानी को लगाया गया। उनके बाद 9 और महिलाओं को टीका लगाया गया। इस तरह यहां सबसे पहले 10 महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में सुबह 10 बजे यूटी की टीकाकरण अधिकारी डॉ. संगीता अजय और एसएमओ डॉ. राजीव खनेजा ने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। डॉ. संगीता ने बताया कि पहले दिन के लिए 100 लोगों का पंजीकरण किया गया था लेकिन शाम 6 बजे तक 70 लोगों ने ही टीका लगवाया।
विज्ञापन


टीकाकरण में हिस्सा लेने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मी स्वस्थ हैं। टीका लगने के बाद सभी को निगरानी कक्ष में रखा गया। इस दौरान टीका लगने के बाद शरीर में महसूस हो रहे किसी भी तरह के बदलाव, घबराहट इत्यादि से संबंधित सवाल पूछे और उनका रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम सभी को समझा रही थी कि अगर बाद में भी शरीर में कोई बदलाव महसूस हो या तबीयत सही न लगे तो अस्पताल आकर जरूर संपर्क करें। आधे घंटे बाद सभी को बाहर भेज दिया गया। डॉ. राजीव ने बताया पहले दिन टीकाकरण में हिस्सा लेने वालों में ज्यादातर सिविल अस्पताल-45 के ही कर्मचारी रहे। वहीं, मनीमाजरा अस्पताल के भी कुछ कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया।

परिवार के साथ अब सुरक्षित महसूस करूंगी
जब से कोविड की शुरुआत हुई, तब से अस्पताल में संक्रमण के खतरे के बीच ही काम कर रहे हैं। रोजाना पहले खुद को सैनिटाइज करती हूं और बच्चों से थोड़ी दूरी बनाकर रखती हूं लेकिन अब टीका लगवाने के बाद परिवार के साथ सुरक्षित महसूस करूंगी। - शिवानी, ग्रुप डी कर्मचारी, सिविल अस्पताल-45।

मुझे वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है
मुझे वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है। जल्द ही हम सब कोविड के खिलाफ इस जंग को जीतने में सफल होंगे। आज टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं। टीका लगने के बाद मुझे शरीर में किसी भी तरह का कोई बदलाव महसूस नहीं हुआ। मैं पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। - डॉ. गोल्डी छाबड़ा, पैथोलोजिस्ट, सिविल अस्पताल-45।

टीकाकरण में हिस्सा लेकर खुशी हो रही है

मैं टीकाकरण के पहले चरण में हिस्सा लेकर बहुत खुश हूं। यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम टीका लगवाएं और खुद के साथ दूसरों को भी संक्रमण के खतरे से बचाएं। हालांकि मुझे थॉयराइड की समस्या है, इसके बावजूद मुझे टीका लगवाने के बाद किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई। - डॉ. शेफाली, दंत चिकित्सक, सिविल अस्पताल-45। 

टीका लगने के बाद स्वस्थ हूं, अफवाहों पर ध्यान न दें
टीका लगवाने के बाद मैं काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं। पहले परिवार और इधर-उधर के लोगों से अफवाह सुनी थी कि यह टीका सुरक्षित होगा या नहीं। अब खुद लगवाया है। यह सामान्य टीकाकरण की तरह ही है। लोगों को अफवाहों से डरने की जरूरत नहीं है। यह टीका हमारी सुरक्षा के लिए ही है। - डॉ. उपमा, नेत्र चिकित्सक, सिविल अस्पताल- 45। 

परिवार और समाज के सुरक्षा की लें जिम्मेदारी
मुझे अच्छा लग रहा है कि मैं इस टीकाकरण मुहिम के पहले चरण का हिस्सा बनी। अपने परिवार और समाज में आसपास के लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह बेहद जरूरी था क्योंकि हर समय अस्पताल में काम करने पर संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। - मनप्रीत वर्मा, रेडियोलॉजिस्ट , सिविल अस्पताल - 45।

कोविड से टीका बेहतर
मुझे आठ सितंबर को कोविड संक्रमण हुआ था। उस समय बुखार के साथ काफी दर्द भी था। कोविड संक्रमण के दर्द से जूझने के बजाय टीका काफी बेहतर उपाय है। टीका लगवाने के बाद मुझे शरीर में किसी भी तरह का बदलाव, घबराहट महसूस नहीं हो रही है। सभी को आगे आकर टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेना चाहिए। - डॉ. संगीता अजय, टीकाकरण अधिकारी, यूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed