फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   First Monday of Sawan today, devotees will gather in Saketadi

Panchkula News: सावन का पहला सोमवार आज, सकेतड़ी में उमड़ेंगे भक्त

Mon, 22 Jul 2024 07:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
First Monday of Sawan today, devotees will gather in Saketadi
प्रशासन और मंदिर कमेटियों ने किए दर्शन और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ेगा। शहर के मंदिरों में भक्त बम-बम भोले और हर-हर महादेव के नारों के साथ शिवलिंग का दर्शन करेंगे और जलाभिषेक करेंगे। पुलिस एवं जिला प्रशासन के अलावा मंदिर प्रबंधन कमेटियों ने भक्तों के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
पहले सोमवार को श्री प्राचीन शिव मंदिर सकेतड़ी में शिवलिंग का भव्य शृंगार होगा। जलार्पण के लिए शिव भक्तों की लंबी कतारें लगेंगी। बम-बम भोले की गूंज से पूरा देवभूमि शिवमय हो जाएगा। देर रात पंचकूला की हर गली हर नुक्कड़ से कांवड़ियों की टोली निकली। ये टोलियां सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए प्राचीन शिव मंदिर सकेतड़ी महादेवपुर पहुंचीं। लाइन में लगकर भोले भक्त पट खुलने का इंतजार करते रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस बल और सेवा दल के करीब 150 से ज्यादा कर्मी मंदिर आसपास के एरिया में तैनात किए थे।
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर सकेतड़ी के प्रेसिडेंट केडी शर्मा ने बताया कि मंदिर में पहले सोमवार को लेकर सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पांडव कालीन इस मंदिर में रविवार की रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु माथा टेकेंगे। भक्त सुबह से ही मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 क्विंटल दूध से बनी खीर का होगा वितरण
सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर लोग दूध चढ़ाएंगे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए फल और दूध की छबील लगाई जाएगी। मंदिर में माल पूड़े, सब्जी के साथ 35 क्विंटल दूध की खीर बनेगी। इसका भक्तों में वितरण किया जाएगा।


शहर के अन्य मंदिरों में उमड़ेंगे भक्त
शहर के सेक्टर-9 और 19 स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में भी आयोजन होंगे। इसके अलावा सेक्टर-15 स्थित रधुनाथ मंदिर, सेक्टर-17 स्थित गौरी शंकर मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी भगवान शिव की विधि विधान से पूजा होगी। सुबह से भक्त पहुंचेंगे और शिवलिंग का भव्य शृंगार करते हुए जलाभिषेक करेंगे। मंदिरों में चार प्रहर की पूजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed