फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   boy shot dead at chandigarh

चंडीगढ़ः पत्नी से अफेयर के शक में मारी गोली, 8 दिन पहले दुकान पर काम करने आया था युवक

Sun, 22 Sep 2019 11:40 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 22 Sep 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
boy shot dead at chandigarh
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर 28 सी में शनिवार शाम पत्नी से अफेयर के शक में एक युवक ने दुकान पर ड्राइवरी का काम करने वाले कर्मचारी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपनी दुकानों के अंदर दौड़ पड़े। वहीं, गोली मारने के बाद आरोपी युवक भी मौके से भाग निकला। दुकानदारों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को पीजीआई पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घायल की पहचान दड़वा में गली नंबर एक निवासी पप्पू (30) के रूप में हुई है। दुकानदार के अनुसार पप्पू आठ दिन पहले ही दुकान पर काम करने आया था। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम, ऑपरेशन सेल की टीम, ईस्ट डिवीजन डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सेक्टर 26 थाने की पुलिस ने दड़वा निवासी आरोपी प्रवेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर 28 सी में प्रतिदिन की तरह ही दुकानदार अपनी दुकान में बैठे थे। शाम केसमय लोग घरों से खरीदारी करने पहुंच रहे थे। मार्केट में अच्छी खासी चहल पहल थी। एससीओ नंबर 38 में हरप्रीत सिंह की ऑटो पार्ट्स की दुकान है। हरप्रीत सिंह अपने कर्मचारियों के साथ दुकान में अंदर थे। शाम सात बजकर 28 मिनट पर अचानक बाहर से गोली चलने की आवाज आई। बाहर जाकर देखा तो दुकान में ड्राइवर का काम करने वाला पप्पू जमीन पर लहूलुहान पड़ा था। देखा कि पप्पू को गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के दुकानदार पहले तो डर के कारण अंदर छिप गए, लेकिन गोली मारने वाला आरोपी जैसे ही मौके से भागा तो लोग भी इकट्ठे हो गए। दुकानदार ने तत्काल पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। दुकानदार हरप्रीत सिंह ने बताया कि घायल युवक ने अपना नाम पप्पू ही बताया था और कहा था कि दड़वा में परिवार के साथ रहता है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि दड़वा में ही रहने वाले प्रवेश की पत्नी सुषमा से पप्पू का अफेयर था। इसको लेकर प्रवेश काफी रंजिश भी रखता था। मौका देखकर उसने पप्पू को गोली मार दी। पुलिस सुषमा, प्रवेश और उसके भाई कालू की तलाश कर रही है।

दो साल पहले सुषमा ने ही पप्पू के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

सूत्रों के अनुसार पुलिस को प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दो साल पहले सेक्टर 31 थाने में सुषमा ने पप्पू के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। उसके बाद पप्पू जमानत पर चल रहा था। सुषमा का पति प्रवेश और उसका भाई कालू दोनों पप्पू से काफी रंजिश रखते थे।

कई बार दोनों की पप्पू से बहस भी हो चुकी थी। प्रवेश को शक था कि सुषमा का पप्पू से अफेयर है। इससे तंग आकर उसने मौका देखा और पप्पू को गोली मार दी। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह तीनों दड़वा में ही रहते हैं। पुलिस तीनों की तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे कैद हुई प्रवेश की तस्वीर
ऑटो पार्ट्स की दुकान के बगल से ही जनरल स्टोर की दुकान है। इसमें सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ। घटना के बाद दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरा देखा तो आरोपी की तस्वीर साफ नजर आ गई। उसके बाद पुलिस ने भी फुटेज देखी है। इसमें पुलिस को भी प्रवेश का चेहरा नजर आ रहा है। आरोपी अपने बगल में तमंचा छिपाए हुए था। जैसे ही वह पप्पू के बगल से पहुंचा तो सटाकर गोली चला दी और मौके से भाग निकला। पुलिस ने दुकान से सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

काम मांगने आया था तो रख लिया, नहीं कराया वेरिफिकेशन
दुकानदार हरप्रीत सिंह ने बताया पप्पू आठ दिन पहले दुकान पर काम मांगने आया था। ऑटो पार्ट्स शहर में अलग-अलग जगह भेजने के लिए गाड़ी के ड्राइवर की जरूरत थी। हमने रख लिया। सोचा कई बार कर्मचारी भाग जाते हैं। कुछ दिन रुकेगा तो उसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन करा देंगे। दुकानदार ने कहा कि पप्पू की भाषा से लगता था कि वह उत्तर प्रदेश की तरफ का रहने वाला है।

कुछ दिन बाद पता चला कि पप्पू का बच्चा भी है

दुकानदार ने बताया कि दो दिन पहले पप्पू थोड़ी देरी से दुकान पर आया। उससे देरी से आने का कारण पूछा तो बताया कि बच्चे की तबीयत खराब है। उसे डॉक्टर के पास लेकर गया था। दवा दिलवाकर घर छोड़कर आया हूं, इसलिए देरी हो गई। दुकानदार ने बताया कि उसके बाद पता चला कि उसका बच्चा भी है। इससे ज्यादा पप्पू से कभी ज्यादा बात नहीं हुई, इसलिए बहुत ज्यादा उसके बारे में जानकारी नहीं है।

कोई सामान छोड़कर भागा तो कोई दुकान में ही छिप गया
शाम को सेक्टर की मार्केट में अच्छी खासी भीड़ थी। लोग दुकानों से अपना सामान भी ले रहे थे। ऑटो पार्ट्स की दुकान के दोनों ओर जनरल स्टोर की दुकानें भी हैं। लोग वहां भी खरीदारी कर रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। जो लोग बाहर थे वह तो तुरंत इधर उधर भाग गए और जो लोग दुकानों के अंदर थे वह भी दुकानों के अंदर ही छिप गए। कुछ देर बाद जब बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई तब जाकर लोग दुकानों से बाहर निकले।

कभी किसी झगड़े के बारे में नहीं किया जिक्र
दुकानदार ने बताया कि वैसे तो पप्पू बहुत कम ही बोलता था। इसलिए उसकेबारे में बहुत ज्यादा बात नहीं हुई। उसके व्यवहार से भी कभी ऐसा नहीं लगा कि किसी से दुश्मनी होगी। यह सब अचानक हुआ। इसलिए हम लोग सदमे में हैं। अब पप्पू का यह पुराना झगड़ा है या यहां किसी से कोई बात हुई। इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed