{"_id":"68c9955565194a9c9704247c","slug":"fire-broke-out-in-a-three-storey-building-bjp-leaders-shop-also-burnt-down-panchkula-news-c-74-1-spkl1022-112001-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, भाजपा नेता की दुकान भी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, भाजपा नेता की दुकान भी जली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। आत्मपार्क चौकी के सामने सोमवार रात तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। आग ने पहली व दूसरी मंजिल को चपेट में ले लिया। साथ ही आसपास की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में लिया। आग लगने से पूरी बिल्डिंग में नुकसान हुआ है। 80 लाख से ऊपर का सामान जल गया। हलका पश्चिमी से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके जीवन गुप्ता की नेशनल ऑटो मोबाइल की दुकान भी पूरी तरह से जल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियाें ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।
भाजपा नेता और मार्केट के लोगों ने इस आग का जिम्मेदार बिजली विभाग के एक एसडीओ को बताया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद भी इलाके की लाइट बंद नहीं की गई और बचाव कार्य में देरी हो गई। जीवन गुप्ता ने बताया कि तीन मंजिला बिल्डिंग में उनकी और भारत ऑटो मोबाइल की दुकान है। नीचे भी कुछ दुकानें बनी हुई है, जबकि उनकी दुकान के ऊपर ही उनका गोदाम भी है। दुकानों पर कार एसेसरीज के साथ-साथ अन्य सामान मिलता है। सोमवार रात को मार्केट बंद हो गई और सब घर चले गए। इस दौरान वहां आग लग गई। जीवन गुप्ता का आरोप लगाया कि मौके पर पहुंच जेई ने एसडीओ को इलाके में सप्लाई करने को कहा। इसके आधा घंटे बाद सप्लाई बंद की गई। इससे बचाव कार्य देरी से शुरू हुआ और नुकसान ज्यादा हो गया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों से जांच की मांग की है।