फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Film and entertainment city to be set up in Punjab: Aman Arora

पंजाब में स्थापित होगी फिल्म और मनोरंजन सिटी : अमन अरोड़ा

Wed, 07 Sep 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Film and entertainment city to be set up in Punjab: Aman Arora
चंडीगढ़। राज्य में फिल्म सिटी की स्थापना के लिए बुनियादी ढांचे और अन्य जरूरतों का विस्तार से अध्ययन करने के लिए पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने एक प्रतिनिधिमंडल समेत रामोजी फिल्म सिटी और अन्नपूर्णा स्टूडियो हैदराबाद का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म और संगीत जगत की जरूरतों को पूरा करने के लिए उत्तरी भारत की पहली और अनूठी फिल्म और मनोरंजन सिटी स्थापित करने की ओर ध्यान दे रही है। इससे पंजाबी फिल्म और संगीत जगत को देश-विदेश में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मंच मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार मनोरंजन उद्योग के लिए उचित स्थान पर अत्याधुनिक फिल्म और मनोरंजन सिटी की स्थापना करने की ओर विशेष ध्यान दे रही है। अपने अद्भुत परिदृश्य के कारण पंजाब हमेशा ही फिल्म उद्योग के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है, लेकिन यहां जरूरी बुनियादी ढांचे और साजो-सामान की कमी हमेशा चुभती रही है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने अपने एक दिवसीय अध्ययन दौरे के दौरान दक्षिण भारत के विशेषज्ञों के साथ फिल्म और मनोरंजन उद्योग की आधुनिक जरूरतों के अनुसार फिल्म और मनोरंजन सिटी की स्थापना के लिए मसौदा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया। इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख सचिव आवास निर्माण एवं शहरी विकास और वित्त अजोए कुमार सिन्हा, गमाडा के मुख्य प्रशासक अमनदीप बंसल, मुख्य योजनाकार पंजाब पंकज बावा और इनवेस्ट पंजाब के वरिष्ठ सलाहकार उत्सव कांत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed