फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   File of 25 sectors stuck in HSSP headquarters for ten months

इन्हांसमेंट : दस माह से एचएसएसपी मुख्यालय में अटकीं 25 सेक्टरों की फाइल, हजारों प्लाटधारकों में रोष

Mon, 31 Jan 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
File of 25 sectors stuck in HSSP headquarters for ten months
चंडीगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की लेटलतीफी का खामियाजा सेक्टरों के हजारों प्लॉटधारक भुगतने को मजबूर हैं। एन्हांसमेंट रिकैल्कुलेशन के बाद प्रदेश के लगभग 25 सेक्टरों की फाइल एचएसवीपी मुख्यालय में पिछले 10 माह से अटकी हुई हैं। मुख्यालय ने इन सेक्टरों की राशि अपडेट पर कोई निर्णय नहीं लिया है, जिससे हजारों प्लॉटधारक परेशान हैं।
विज्ञापन

ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नोटिफिकेशन नियमानुसार रिकैल्कुलेशन प्रकिया पूर्ण कर चुके सभी सेक्टरों की राशि अपडेट करने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने बताया कि एचएसवीपी द्वारा पिछले वर्ष 3 मार्च 2021 को लास्ट एंड फाइनल सेटलमेंट स्कीम के तहत प्रदेश के 58 सेक्टरों के लगभग 15430 प्लॉटधारकों की राशि अपडेट की गई और शेष बचे प्रदेश के लगभग 25 सेकटरों की राशि अपडेट एक माह के अंदर करने का आश्वासन प्लॉटधारकों को दिया गया था। अब 10 माह बाद भी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। इससे इन सेक्टरों के प्लॉटधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टरवासी सेल-परचेज व अन्य जरूरी कार्यों पर गलत एन्हांसमेंट राशि ब्याज समेत भरने को मजबूर हैं। क्योंकि एचएसवीपी ने अलॉटियों के खातों से पुरानी राशि नहीं हटाई है। इस पर लगातार बढ़ते ब्याज के कारण वो राशि लगभग दोगुनी हो चुकी है। राशि अपडेट की प्रकिया शुरू होने में लगातार देरी प्लॉटधारकों पर भारी पड़ रही है। वत्स ने इस पूरे मामले पर सीएम से हस्तक्षेप की मांग करते हुए जारी नोटिफिकेशन के नियमानुसार रिकैल्कुलेशन प्रकिया पूर्ण कर चुके सभी सेक्टरों की राशि अपडेट कराने की मांग की है।
विज्ञापन

राशि अपडेट में देरी का ब्याज प्लॉटधारक नहीं भरेंगे : वत्स
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने कहा कि एचएसवीपी द्वारा पिछले वर्ष 3 मार्च को सेटलमेंट स्कीम के तहत 58 सेक्टरों की राशि अपडेट की गई। जबकि शेष बचे सेक्टरों की राशि अपडेट को लटका दिया गया। इसलिए इस अवधि का ब्याज प्लॉटधारकों पर नहीं डाला जाना चाहिए। उन्होंने राशि अपडेट की तारीख 3 मार्च 2021 से लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed