फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers took to the streets, effigies burnt 600 places of IMF and WTO across Punjab

सड़कों पर उतरे किसान, पंजाब भर में आईएमएफ और डब्ल्यूटीओ के 600 जगह पुतले फूंके

Wed, 20 Jan 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers took to the streets, effigies burnt 600 places of IMF and WTO across Punjab
चंडीगढ़। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसान मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। उग्र किसानों ने पंजाब भर में 600 स्थानों पर आईएमएफ और डब्ल्यूटीओ के पुतले फूंके। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि अब समय आ गया है कि आंदोलन को उग्र रूप दिया जाए।
विज्ञापन

किसानों का यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के आह्वान पर किया गया। यूनियन के संगठन महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि मोदी सरकार अब किसानों के आंदोलन को लेकर साजिश रच रही है। इसी के तहत आईएमएफ और डब्ल्यूटीओ किसान विरोधी मुहिम में शामिल हो गए हैं। किसान सरकार की ऐसी साजिशों को समझ चुका है और समय समय पर जवाब भी दे रहा है।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर हुए प्रदर्शनों को किसान नेता जगतार सिंह कालाजार, जसविंदर सिंह बारास, चमकौर सिंह नैनवाल, सरोज दयालपुरा, सुखजीत सिंह कोठागुरु, सुनील कुमार भोदीपुरा के अलावा राम सिंह भाटीबाग, गुरभगत सिंह भलियाना, लखविंदर सिंह मंझिवाली, मोहन सिंह नकोदर, नत्था सिंह बराड़, बलवंत सिंह घुदानी, गुरमीत सिंह किशनपुरा आदि ने संबोधित किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मोदी सरकार जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दिल्ली में 26 जनवरी को किसान परेड की तैयारी के लिए 20-21 जनवरी को पंजाब भर में होने वाले ट्रैक्टर मार्च के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed