फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers left the railway track, Chandigarh diverted 59 trains, will run on their route

Panchkula News: किसानों ने रेलवे ट्रैक छोड़ा, चंडीगढ़ डायवर्ट 59 ट्रेनें अपने रूट पर चलेंगी

Tue, 21 May 2024 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers left the railway track, Chandigarh diverted 59 trains, will run on their route
पंचकूला। शंभू बॉर्डर पर आंदोलनरत किसान सोमवार को रेलवे ट्रैक से उठ गए हैं। अब इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाएगा। चंडीगढ़ डायवर्ट हुईं 59 ट्रेनें अपने रूट पर चलने लगेंगी।
विज्ञापन

अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया चंडीगढ़ से चलने वाली सभी ट्रेनें अपने रूट पर मंगलवार से बहाल कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस (अप-डाउन), चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस (अप- डाउन), कालका-चंडीगढ़ श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (अप-डाउन), अंबाला-चंडीगढ़ दौलतपुर एक्सप्रेस (अप-डाउन) को बहाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डायवर्ट सभी ट्रेनें अपने रूट पर चलेंगी। इससे यात्रियों को सफर करने में किसी प्रकार की लेट लतीफी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा सभी ट्रेनों का संचालन अपने निर्धारित समय से होगा। किसान आंदोलन के चलते यह ट्रेन लगभग एक महीने से बंद थीं। अब यह दोबारा बहाल हो जाएंगी। इसके अलावा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दोबारा ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed