फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers are upset due to lack of procurement in the grain market of the border village Bareke.

Panchkula News: सीमावर्ती गांव बारेके की दाना मंडी में खरीद नहीं होने से किसान परेशान

Mon, 13 Oct 2025 10:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 13 Oct 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers are upset due to lack of procurement in the grain market of the border village Bareke.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। सीमावर्ती गांव बारेके की दाना मंडी में धान खरीद नहीं होने के चलते किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि वे पिछले आठ दिनों से मंडियों में बैठे हैं़ आढ़तियों को बारदाना भी नहीं मिला है।
किसान कुलवंत सिंह ने कहां कि वह पिछले आठ दिनों से मंडी में बैठे हुए हैं। उनकी धान की खरीद नहीं हुई है। उनके धान में नमी बताकर नहीं खरीदा जा रहा है। मंडियों में कोई अधिकारी भी नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि किसानों को एक क्विंटल पीछे दो किलो काट भी लगाई जा रही है, जो किसानों से सरेआम लूट है। किसान पहले ही बाढ़ की चपेट में आकर बर्बाद हो चुके हैं, जो फसलें बची हैं वह लेकर मंडियों में पहुंचे हैं तो उनका धान खरीदा नहीं जा रहा।
विज्ञापन

किसान बगीचा सिंह ने बताया कि वह वीरवार को धान लेकर मंडी में पहुंचे थे। अभी तक उनका धान खरीदा नहीं गया। मंडियों में बारदाना भी नहीं है। मंडी में सरकारी दो खरीदे एजेंसी हैं, वेयरहाउस और मार्कफेड। जबकि वेयरहाउस ने थोड़ा बहुत धान खरीदा है उसके बाद उसने भी खरीदना बंद कर दिया है। किसान कुलदीप सिंह ने बताया कि बारेके मंडी के हालात बहुत ही खराब है। धान की तुलवाई नहीं हो रही है। आढ़तियों के पास बारदाना भी नहीं है। पिछले पांच दिन से वह मंडी में आकर बैठे हुए हैं। कुछ आढ़ती पुराने बारदाने में अपने तौर पर धान की भरपाई कर रहे हैं। सरकार की तरफ से अभी तक कोई बारदाना नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आढ़ती सतनाम सिंह का कहना है कि सरकार की तरफ से धान की नमी 17 फीसदी निश्चित की गई है। उसी के मुताबिक धान की खरीद कर रहे हैं। सरकार ने अभी तक उन्हें बारदाना नहीं दिया है। मंडी में वेयर हाउस और मार्कफेड दो खरीद एजेंसियां ही धान की खरीद कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed