{"_id":"68389770e76d134da70004b9","slug":"farmer-unions-opened-shops-under-the-guise-of-protecting-the-interests-of-farmers-mann-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-723410-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हितों की रक्षा करने की आड़ में किसान यूनियनों ने खोलीं दुकानें : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हितों की रक्षा करने की आड़ में किसान यूनियनों ने खोलीं दुकानें : मान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को अकाली नेताओं और किसान यूनियनों पर जमकर हमला बोला। मान ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करने की आड़ में किसान यूनियनों ने दुकानें खोल रखी है। इसके साथ उन्होंने अकाली दल और किसान यूनियनों को चेतावनी दी कि वे चौधर चमकाने के लिए पंजाब के लोगों को गुमराह न करें। मान ने कहा कि अकाली दल ने अपने निजी हितों के लिए शिरोमणि कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब का इस्तेमाल किया है। मान वीरवार को बठिंडा में एक कार्यक्रम को संबोधित कर हरे थे।
मान ने आरोप लगाया कि किसान यूनियन के नेता अवैध रूप से धन इकट्ठा करके बड़ी संपत्ति के मालिक बन गए हैं। इनकी राज्य के कई होटलों और अस्पतालों में हिस्सेदारी है। किसान यूनियनों को कृषि संकट से जुड़े मुद्दों पर उनसे लाइव बहस करने की चुनौती दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीबीएमबी और हरियाणा के साथ पानी के मुद्दे पर किसान यूनियनों के किसी भी नेता का एक बयान तक नहीं आया है। वे सिर्फ सड़कें और रेल रोककर अपनी दुकानें चला रहे हैं। मान ने कहा कि इन नेताओं को किसानों से कोई सरोकार नहीं है, बल्कि वे सिर्फ अपने हित पूरे कर रहे हैं। किसान यूनियनें संघर्ष करने की आड़ में किसानों से फीस वसूलती हैं।
सुखबीर और मजीठिया की आपस में बोलचाल बंद : मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल-मजीठिया परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा, क्योंकि सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया की आपस में बोलचाल भी बंद है। मान ने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों में सत्ता के दौरान लूटे गए पैसे से बनाई गई संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मान ने कहा कि उनके खुलासे के बाद भले ही दोनों परिवार एक साथ हो जाएं लेकिन सच यही है। मान ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों को अपने राजनीतिक हितों के अनुसार और लोगों को मूर्ख बनाने के लिए तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। अब पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा को अकाली दल में दोबारा शामिल किया जाएगा और यहां तक कि फखर-ए-कौम का खिताब भी फिर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पहली अगस्त से पूरे पंजाब में लागू होगी इजी रजिस्ट्रेशन परियोजना :
मान ने कहा कि पहली अगस्त से पूरे पंजाब में इजी रजिस्ट्रेशन परियोजना को लागू किया जाएगा। इससे रजिस्ट्री करवाना आसान हो जाएगा। मोहाली में इसे शुरू किया गया है। नई लैंड पूलिंग योजना का उद्देश्य किसानों के लिए स्थायी आय का स्रोत प्रदान करना है, क्योंकि कृषि अब लाभकारी व्यवसाय नहीं रहा है।