{"_id":"5dfbc3278ebc3e87b2709024","slug":"farmer-daughter-wins-national-shooting-champion-by-winning-gold-medal-panchkula-news-pkl3604998177","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 साल की उम्र में बेटी ने नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, मां-बाप के छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 साल की उम्र में बेटी ने नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, मां-बाप के छलके आंसू
Fri, 20 Dec 2019 12:55 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की स्टूडेंट शूटर जीना ने नेशनल वुमन 10 मीटर एयर राइफल में चैंपयिन का खिताब हासिल किया है। भोपाल में 63वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का आयेाजन किया जा रहा है।
वीरवार को जीना ने कंपीटिशन के दौरान देश की टॉप महिला शूटर वेस्ट बंगाल की मेहुल घोष और वर्ल्ड नंबर-3 अपूर्वी चंदेला को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा कर नई नेशनल वुमन चैंपियनशिप हासिल कर ली है। शूटिंग के फाइनल में जीना ने वर्ल्ड क्लास 252.2 का स्कोर बनाया।
डीएवी में बीए-1 की स्टूडेंट
जीना मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला रोहडू की रहने वाली हैं और इनकी पढ़ाई चंडीगढ़ में चल रही है, यहां वे डीएवी कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं और यहीं से शूटिंग कंपीटीशन में हिस्सा लेकर खेलती आई हैं। इनके पिता एक किसान हैं और हिमाचल के रोहडू में ही सेब की खेती करते हैं।
विज्ञापन
बेहतरीन शूटर
डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर अमरिंदर मान ने बताया कि जीना एक शानदार शूटर है। इस खिलाड़ी ने कड़ी मेहनत करके ही अपना यह मुकाम हासिल किया है और आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। इसके अलावा जीना ने कई कंपीटीशन में खेलते हुए मेडल और ट्रॉफियां जीती हैं।