{"_id":"6aaf5afebfa2a41a3f0ce031","slug":"cyclothon-at-sukhna-lake-for-world-peace-and-a-drug-free-society-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: सुखना लेक पर वर्ल्ड पीस और नशा मुक्ति के लिए साइक्लोथॉन, शहरवासियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: सुखना लेक पर वर्ल्ड पीस और नशा मुक्ति के लिए साइक्लोथॉन, शहरवासियों ने लिया भाग
Sun, 20 Sep 2026 09:33 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 20 Sep 2026 09:33 AM IST
सार
प्रतिभागियों ने सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिन पर “वर्ल्ड पीस” और “नशा मुक्ति” के नारे लिखे थे। साइकिलों पर भी शांति और नशा मुक्ति के संदेश वाले पोस्टर्स लगे हुए थे।
विज्ञापन
सुखना लेक पर साइक्लोथॉन का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ शहर के प्रसिद्ध सुखना झील पर आज सुबह वर्ल्ड पीस और नशा मुक्ति के संदेश के साथ एक भव्य साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों लोग उत्साह के साथ शामिल हुए और साइकिल चलाते हुए शांति व नशा-मुक्त समाज का संदेश दिया।सुबह लगभग 7 बजे सुखना झील के किनारे से शुरू हुए इस साइक्लोथॉन में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में नजर आए।
प्रतिभागियों ने सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिन पर “वर्ल्ड पीस” और “नशा मुक्ति” के नारे लिखे थे। साइकिलों पर भी शांति और नशा मुक्ति के संदेश वाले पोस्टर्स लगे हुए थे।आयोजकों ने बताया कि इस साइक्लोथॉन का उद्देश्य विश्व शांति के साथ-साथ युवाओं को नशे की लत से दूर रखने का संदेश देना है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले एक युवा ने कहा, “नशा मुक्ति और शांति दोनों ही समाज के लिए जरूरी हैं।
साइकिल चलाकर हम स्वस्थ भी रहते हैं और अच्छा संदेश भी देते हैं।”सुखना झील के चारों ओर घूमते हुए प्रतिभागियों ने लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय की। रास्ते में लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भी वितरित किए।चंडीगढ़ पुलिस और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यह आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। आयोजकों ने आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बताई है।

सुखना झील पर एयरफोर्स मैराथन को लेकर वॉकथॉन
- फोटो : अमर उजाला
वायुसेना (एयरफोर्स) द्वारा 4 अक्टूबर को सुखना झील पर आयोजित होने वाली मैराथन की तैयारियों के तहत आज सुखना झील पर एक वाकथॉन का सफल आयोजन किया गया। इस वाकथॉन में शहर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और मैराथन के लिए उत्साह बढ़ाया।सुबह सुखना झील के किनारे से शुरू हुए इस वाकथॉन में वायुसेना के अधिकारी, जवान, स्थानीय नागरिक, युवा और फिटनेस प्रेमी शामिल हुए।
प्रतिभागियों ने लगभग 5 से 7 किलोमीटर की दूरी तय की। आयोजकों ने बताया कि यह वाकथॉन मुख्य मैराथन की तैयारी का हिस्सा है, ताकि प्रतिभागी मैराथन के माहौल से परिचित हो सकें और फिटनेस स्तर को बेहतर बना सकें।एयरफोर्स के एक अधिकारी ने कहा, “4 अक्टूबर को होने वाली मैराथन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी अपेक्षित है।
आज के वाकथॉन से न केवल तैयारी मजबूत हुई, बल्कि लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है।” प्रतिभागियों को पानी, एनर्जी ड्रिंक और स्नैक्स उपलब्ध कराए गए। सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ रखी गई थी।सुखना झील क्षेत्र में इस दौरान उत्साह का माहौल रहा। कई लोगों ने परिवार सहित भाग लिया। आयोजकों ने आगे और प्रैक्टिस सेशन तथा रजिस्ट्रेशन ड्राइव आयोजित करने की योजना बताई है।