फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fare for electric buses will range from Rs 10 to Rs 30

इलेक्ट्रिक बसें : सर्वाधिक 30 तो सबसे कम 10 रुपया होगा किराया

Fri, 15 Mar 2024 04:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Fare for electric buses will range from Rs 10 to Rs 30
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 बस स्टैंड से पांच इलेक्ट्रिक बसों का शुक्रवार से किराया लगेगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। रूट पर किराये के साथ बसें चलाने का रेस्पांस बेहतर नहीं होगा तो इनके रूट में परिवहन विभाग की ओर से बदलाव किया जाएगा। इसे लेकर परिवहन विभाग की ओर से मीटिंग की जाएगी। वर्तमान में सबसे ज्यादा 30 जबकि सबसे कम 10 रुपये किराया वसूला जाएगा। पंचकूला परिवहन विभाग की ओर से जेबीएम कंपनी की बसों का संचालन सात दिन मुफ्त किया गया। इसमें बस का संचालन 8 से 14 मार्च तक किया गया। इलेक्ट्रिक बसों में अभी तक 50 फीसदी यात्री ही आए। अब इसके लिए तैयार रूट चार्ट पर बसों का संचालन किया गया है।
आज से इस किराये पर यात्री करेंगे सफर
पंचकूला जीएम अशोक कौशिक ने बताया कि यात्री रियायती दरों पर शुक्रवार से सफर कर सकेंगे। 1 से 5 किलोमीटर के लिए 10 रुपये, 5 से 8 किलोमीटर के लिए 15 रुपये, 8 से 11 किलोमीटर के लिए 20 रुपये, 11 से 14 किलोमीटर के लिए 25 रुपये और 14 से 17 किलोमीटर के लिए 30 रुपये किराया निर्धारित किया गया हैं। वर्तमान में निर्धारित रूटों के अनुसार बसें अधिकतम 16.03 किलोमीटर का सफर तय करेंगी, जिससे के लिए यात्री को अधिकतम 30 रुपये में किराया देना होगा।
विज्ञापन


इन रूटों पर सप्ताहभर होगा ट्रायल
उन्होंने बताया कि सेक्टर-5 बस स्टैंड से इलेक्ट्रिक बस 8 मार्च से सेक्टर-4, 11, 10, 14-15, 12ए और अन्य रूटों से होकर पटियाला चौक जीरकपुर से सिंघपुरा पहुंच रही है। इसी प्रकार वापसी में सिंघपुरा से इन्ही रूटों को कवर कर सेक्टर-5 बस स्टैंड पहुंच रही है। इसके बाद बस स्टैंड से सेक्टर-2, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 17-18 होती हुई हाउसिंग बोर्ड चौक पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि पहली बस सेक्टर-5 बस स्टैंड से सुबह 6.30 बजे चल रही है। अंतिम बस सिंघपुरा से बस स्टैंड के लिए रात 8.45 बजे तक चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक सात दिन में फ्री बस सर्विस में 50 फीसदी लोग सफर किए हैं। शुक्रवार से बस के सफर में किराया लिया जाएगा। इसके ट्रायल में अगर यात्री कम होंगे तो सात दिन बसों के रूट में मीटिंग कर बदलाव किया जाएगा। - अशोक कौशिक, जीएम, रोडवेज पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed