{"_id":"6661db97336a38bae900b3ae","slug":"family-including-girl-injured-as-tree-falls-on-house-in-kharak-mangoli-panchkula-news-c-87-1-pan1001-112612-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खड़क मंगोली में घर पर पेड़ गिरने से बच्ची सहित परिवार घायल\nजिले में हुईं कई घटनाएं, सकेतड़ी में अंधेरे में दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खड़क मंगोली में घर पर पेड़ गिरने से बच्ची सहित परिवार घायल जिले में हुईं कई घटनाएं, सकेतड़ी में अंधेरे में दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
Thu, 06 Jun 2024 09:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 06 Jun 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बुधवार को रात आई आंधी में पेड़ गिरने से कई लोग घायल हो गए। खड़क मंगोली से पहला मामला आया, जहां एक कच्चे घर पर पेड़ गिरने से एक परिवार सोते समय चपेट में आ गया। पेड़ गिरने से सात महीने की बच्ची घर में फंस गई थी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया। वहीं खड़क मंगोली में ही एक और परिवार के कच्चे घर की छत पर पेड़ गिर गया। इस दुर्घटना में 10 माह की बच्ची कामना के बाजू और सिर पर चोटें आईं। बच्ची के पिता प्रदीप का बाजू टूट गया और सिर में गहरी चोटें आईं, जबकि मां गीता के मुंह पर टांके लगे और पैर की अंगुली टूट गई। गिरे मकान चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद लोगों ने पूरे परिवार को बाहर निकाला और सेक्टर 6 अस्पताल पहुंचाया। उधर, पंचकूला के सकेतड़ी में दो युवक सुरजीत और प्रदीप अपने काम से घर लौट रहे थे। अंधेरा होने पर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सेक्टर 6 अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। चौथा मामला पंचकूला के सेक्टर 16 गांव बुढ़नपुर से आया, जहां विनोद कुमार खाना खाकर घर के नीचे खड़े थे। अचानक छत पर पड़ी एक ईंट गिरकर उनके सिर पर आ लगी। विनोद का इलाज सेक्टर 6 अस्पताल में चल रहा है। इन घटनाओं ने पंचकूला के निवासियों को चिंता में डाल दिया है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और राहत कार्य जारी है।