{"_id":"60aa8bbc8ebc3efbd250fa8f","slug":"families-will-not-let-them-go-hungry-on-the-death-of-poor-from-kovid-manohar-panchkula-news-pkl4142886156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड से गरीब की मौत पर भूखा नहीं सोने देंगे परिवार ः मनोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड से गरीब की मौत पर भूखा नहीं सोने देंगे परिवार ः मनोहर
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनेाहर लाल के 17 जिलों का दौरा करने के बाद सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 से निपटने के कई इंतजाम किए हैं। सीएम लगातार घटनाक्रम की रिपोर्ट अधिकारियों से ले रहे हैं। कोविड के कारण अस्पतालों में आने वाले मरीजों की देखभाल में कमी न हो इसके लिए वहां से कोविड मरीजों का डाटा प्रतिदिन मंगवाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने यहां बताया कि गरीब परिवार में यदि कमाने वाले की मृत्यु हो जाती है, तो उस परिवार को भूखों मरने की नौबत आ जाती है। ऐसे परिवारों को सहारा देने के लिए निर्णय किया है कि 1 मार्च से 31 मई के बीच बीपीएल परिवार के 18 से 50 वर्ष की आयु के व्यक्ति की कोविड से मृत्यु हो जाती है तो परिवार को 2 लाख रुपये एक्सग्रेशिया अनुदान दिया जाएगा।
सरकार ने अब तक 2593 ऐसे बीपीएल मरीजों की पहचान की है जो इस समय अवधि में उपचाराधीन थे। उनमें से 24 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। इनका सत्यापन स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। अब तक 2 मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये एक्सग्रेशिया अनुदान दिया जा चुका है। अन्य को जल्द ही यह राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 31 मई के बाद कोविड सहित किसी भी कारण से मृत्यु पर 2 लाख रुपये का बीमा करवाने की योजना शुरू की जा रही है। इस योजना में बीपीएल अथवा 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार के 18 से 50 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के पंजीकरण के लिए मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का पोर्टल https://cm-psy.haryana.gov.in 15 मई से दोबारा खोल दिया गया है। पंजीकरण सीधे लाभार्थी द्वारा या सीएससी/स्थानीय ऑपरेटर के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
पांच किलो गेहूं मुफ्त देगी सरकार
हरियाणा सरकार ने एएवाई, बीपीएल और ओपीएच राशन कार्ड धारकों को वितरित की जा रही आवश्यक खाद्य वस्तुओं के अतिरिक्त मई व जून महीने में 5 किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य निशुल्क उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। कोट
हम जानते हैं कि केवल सरकारी अस्पतालों से महामारी का सामना नहीं हो सकता। इसलिए हमने प्राइवेट अस्पतालों को भी इलाज में शामिल किया। हम यह भी जानते हैं कि गरीब आदमी प्राइवेट अस्पताल का खर्च नहीं उठा सकता। इसलिए हमने उस खर्च को भी वहन करने का निर्णय लिया। हमारा उद्देश्य हर हालत में हर मरीज की जिंदगी बचाना है, क्योंकि हर जिंदगी अनमोल है।
मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा।