फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fake bank manager ran away with Rs 3.5 lakh, court sentenced him to five years imprisonment

Panchkula News: साढ़े तीन लाख रुपये लेकर भागा फर्जी बैंक मैनेजर, कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा

Wed, 06 Nov 2024 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Fake bank manager ran away with Rs 3.5 lakh, court sentenced him to five years imprisonment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। फर्जी बैंक मैनेजर बनकर 3.50 लाख रुपये लेकर भागने के मामले में जिला अदालत ने एक युवक को दोषी करार देकर पांच साल की सजा सुनाई है। दोषी पर 60 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी की पहचान मनोज कुमार उर्फ छोटू निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है। सेक्टर-12 निवासी शिकायतकर्ता पुष्पिंदर बंसल के वकील ने अदालत में दोषी को कठोर सजा देने की मांग की थी।

दोषी मनोज कुमार ने खुद को आरबीएल बैंक का मैनेजर बताकर सेक्टर-12 निवासी पुष्पिंदर बंसल का सेक्टर-14 स्थित शोरूम किराए पर लेने की बात की। 16 दिसंबर 2018 को वह शोरूम पर पहुंचा। उसने विजिट के दौरान गले में निजी बैंक का आई कार्ड भी लगा रखा था। विजिट करने और उसके फोटोग्राफ लेने के बाद उसने कहा कि उन्होंने अपने सीनियर बैंक अधिकारी को इसकी सूचना दे दी है। उसी दौरान वह उसकी गाड़ी से 3.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-14 थाने में दी। पुलिस ने जांच के बाद मनोज कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed