Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Extension lecturers will lay siege to the Legislative Assembly on the 26th if their demands are not met.

Panchkula News: मांगे नहीं मानी तो 26 को विधानसभा का घेराव करेंगे एक्टेंशन लेक्चरर्स

Thu, 19 Nov 2026 11:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Extension lecturers will lay siege to the Legislative Assembly on the 26th if their demands are not met.
पंचकूला। प्रदेश के विस्तार व्याख्याताओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। एक्टेंशन लेक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कहा कि 24 नवंबर को पंचकूला में प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन होगा और 26 नवंबर को हजारों व्याख्याता विधानसभा का घेराव करेंगे। मांगों पर ठोस निर्णय न हुआ तो प्रदेशव्यापी महाआंदोलन होगा। ईश्वर सिंह ने कहा कि एक्टेंशन लेक्चरर्स 10 से 15 वर्षों से महाविद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी उम्र का बड़ा हिस्सा पढ़ाने में बीत गया, फिर भी नौकरी की सुरक्षा और आर्थिक लाभों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार बार-बार आश्वासन देती है, लेकिन धरातल पर राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवा सुरक्षा अधिनियम, 2024 बने दो वर्ष होने जा रहे हैं, लेकिन पात्र एक्टेंशन लेक्चरर्स को इसका लाभ नहीं मिला। संघ की मांग है कि अधिनियम के तहत मानक संचालन प्रक्रिया तत्काल लागू हो और समय सीमा घोषित की जाए। वेतन व महंगाई भत्ते सहित सभी देय लाभ दिए जाएं।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुमेर सिवाच ने कहा कि एक्टेंशन लेक्चरर्स को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों के अनुसार 57,700 रुपये पूर्ण वेतन पर गृह जिले और मूल महाविद्यालय में समायोजित किया जाए। अनुभवी शिक्षकों को एक्टेंशन की आड़ में बेरोजगार करना न्यायसंगत नहीं है। ईश्वर सिंह ने कहा कि महंगाई का असर नियमित कर्मचारियों और विस्तार व्याख्याताओं पर समान है। बच्चों की फीस, किराया, बिजली बिल और दवाइयों का खर्च सबके लिए एक जैसा है। ऐसे में महंगाई भत्ते में भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अब तारीख पर तारीख और खोखले आश्वासन स्वीकार नहीं होंगे। मांगें पूरी होने तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed