फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   exodus of laborers due to lockdown in haryana

काम नहीं आ रही सरकार की अपील : लॉकडाउन लंबा खिंचने के भय से हरियाणा से 70 फीसदी तक मजदूरों का पलायन

Tue, 04 May 2021 12:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 04 May 2021 12:48 PM IST
सार

मजदूरों के पलायन के कारण उद्योगपतियों को उद्योग चलाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। प्रदेश व्यापार मंडल ने लॉकडाउन के कारण बंद पड़ी दुकानों व उद्योगों का बिजली बिल माफ करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
exodus of laborers due to lockdown in haryana
हरियाणा से मजदूरों का पलायन। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा में लॉकडाउन लंबा खिंचने के भय से प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अब तक 25 से 70 प्रतिशत तक मजदूर पलायन कर चुके हैं। सरकार और उद्यमियों की अपील भी बेअसर साबित हुई है।

विज्ञापन


मजदूरों के पलायन के कारण उद्योगपतियों को उद्योग चलाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। प्रदेश व्यापार मंडल ने लॉकडाउन के कारण बंद पड़ी दुकानों व उद्योगों का बिजली बिल माफ करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


मजदूरों के पलायन से अनेक उद्योगों में उत्पादन ठप हो गया है तो कुछ में काफी कम हो रहा है। कोविड के मामले लगातार बढ़ने से बने माहौल के बीच मजदूर रुकने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार व उद्यमी हर संभव मदद का भरोसा दे रहे हैं लेकिन दूसरे राज्यों के मजदूर आये दिन घर का रुख करने पर आमादा हैं। हालांकि 7 दिन के लॉकडाउन में उद्योगों को छूट दी गई है, बावजूद इसके बेहद कम मजदूर काम पर आ रहे हैं।

उद्यमियों को इस बात की चिंता है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो उन्हें आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि, सरकार ने पिछले साल लॉकडाउन के समय का भी पूरा बिजली का बिल, टैक्स व्यापारी व उद्योगपतियों से वसूल किया था।

सोनीपत, बहादुरगढ़ में किसान आंदोलन के कारण उद्यमियों को पहले ही 20 हजार करोड़ से अधिक की वित्तीय चपत लग चुकी है। इसकी भरपाई होना तो दूर कोरोना की दूसरी लहर ने और गहरी चोट की है।

हरियाणा में अस्थायी लॉकडाउन, भ्रमित न हों मजदूर : गर्ग
प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से व्यापारी व उद्योगपतियों से बातचीत की। उन्होंने बैठक के बाद मजदूरों से अपील की है कि वे हरियाणा से अपने घरों को वापसी ना करें।हरियाणा में अस्थायी लॉकडाउन है। उन्होंने कहा कि 70 फीसदी तक मजदूरों के पलायन का डाटा उद्यमियों की ओर से मुहैया कराया गया है।

सरकार मजदूरों के लिए हर तरह के इंतजाम कर रही है। उन्हें खाने-पीने की दिक्कत नहीं आएगी। रोजगार का संकट भी नहीं है। उद्यमियों को शिफ्ट में काम लेने का विकल्प पहले ही दिया जा चुका है। मजदूर यहीं रहकर कार्य करें। कोविड से मिलकर लड़ाई लड़ेंगे, उन्हें कोई परेशानी नहीं आने देंगे। - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed