{"_id":"615f4cf38ebc3e25e11e0525","slug":"event-the-magic-of-e-token-did-not-work-on-the-devotees-the-e-token-system-of-the-temple-administration-failed-on-the-first-day-of-ashwin-navratri-pkl-office-news-pkl429336125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजन : श्रद्धालुओं पर नहीं चला ई-टोकन का जादू, आश्विन नवरात्र के पहले दिन मंदिर प्रशासन का ई टोकन सिस्टम फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजन : श्रद्धालुओं पर नहीं चला ई-टोकन का जादू, आश्विन नवरात्र के पहले दिन मंदिर प्रशासन का ई टोकन सिस्टम फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। आश्विन नवरात्र के पहले दिन हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा जारी ई टोकन से माता के दर्शन किए, लेकिन मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं पर ई टोकन का जादू नहीं चला पाया। वीरवार की सुबह से शाम चार बजे तक माता के दर्शन के लिए श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की तरफ से जारी ई टोकन सिस्टम से काउंटर नंबर एक से माता के दर्शन के लिए महज चार श्रद्धालुओं ने ई टोकन लिया। वहीं काउंटर नंबर दो पर 81 श्रद्धालुुुुओं ने ही ई टोकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया।
प्रशासन का दावा है कि कोविड-19 के नियमों के तहत ई टोकन के माध्यम से ही सभी श्रद्धालु माता के दर्शन कर पाएंगे, लेकिन नवरात्र के पहले दिन ही प्रशासन की यह व्यवस्था पूरी फेल हो गई। इसका खुलासा अमर उजाला की रियलिटी चेक में हुआ। मंदिर में प्रवेश द्वारा से लेकर मंदिर कक्ष तक श्रद्धालुओं के ई टोकन की जांच ही नहीं की गई। नतीजा हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने बिना ई टोकन माता के दर्शन किए। इसे लागू करवाने के लिए एक तो श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के पदाधिकारियों को इसे सख्ती से लागू करवाना होगा और साथ ही ई टोकन सिस्टम के प्रति श्रद्धालुओं को भी जागरूक होने की जरूरत है, क्योंकि प्रशासन ने इसे आप की सुरक्षा के लिए ही बनाया है।
शाम चार बजे के बाद भर गए स्लॉट
अमर उजाला संवाददाता ने माता मनसा देवी में ई टोकन के लिए बनाए काउंटरों पर तैनात कर्मचारियों से ई टोकन आवेदन करने के लिए कहा तो पहले तो नेटवर्क समस्या का हवाला दिया गया। बाद में बताया गया कि महज एक टिकट की बुकिंग हो सकती है, अभी ई टिकट का स्लॉट भर गया है, जब एक टिकट की बुकिंग के लिए संवाददाता ने काउंटर पर तैनात मुलाजिम से कहा तो दस मिनट के प्रयास के बाद नेटवर्क की समस्या आ गई। यह सिलसिला 3.15 से 4 बजे तक चला। इसके बाद बताया गया कि स्लॉट फुल हो गया है, माता के दर्शन के लिए अब ई टोकन अगले दिन मिलेगा। कुल मिलाकर प्रशासन को लोगों को सूचित करना होगा कि एक दिन में कितने श्रद्धालु ई टिकट के माध्यम से माता के दर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
क्या हैं नियम
श्री माता मनसा देवी मंदिर में 7 से 14 अक्तूबर तक आश्विन नवरात्र मेले को लेकर तीन ई-टोकन काउंटर स्थापित किए हैं। वहां श्रद्धालुओं को ई-टोकन के लिए आवेदन करना है। इस साइट के माध्यम से माता के दर्शन के लिए दो तरह के आवेदन किए जाने हैं। इसमें एक तो निशुल्क है, वहीं जो श्रद्धालु माता मनसा देवी मंदिर में वीवीआईपी गेट से लिफ्ट एंट्री के माध्यम से दर्शन करने के इच्छुक होंगे, उन्हें 50 रुपये प्रति श्रद्धालु का ई टोकन लेना होगा। एक श्रद्धालु एक साथ अधिकतम 10 व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
क्या कहते हैं मुख्य कार्यकारी अधिकारी
श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाईएस गुप्ता ने बताया कि आश्विन नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु ई टोकन के माध्यम से दर्शन कर रहे हैं। बिना ई टोकन के श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकते।