{"_id":"625b1cc41a1489599d49da00","slug":"event-light-and-sound-show-play-hind-di-chadar-organized-pkl-office-news-pkl4478597117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजन : लाइट एंड साउंड शो में (नाटक) ‘हिंद दी चादर’ आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजन : लाइट एंड साउंड शो में (नाटक) ‘हिंद दी चादर’ आयोजित
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित लाइट एंड साउंड शो ( नाटक) ‘हिंद दी चादर’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल और उपायुक्त महावीर कौशिक भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर पटियाला के नाटककार जोगा सिंह खीवा की टीम ने रविंद्र सिंह सोढ़ी द्वारा लिखित नाटक ‘हिंद दी चादर’ को लाइट एंड साउंड के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसे दर्शकों ने खूब सराहा। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन 24 अप्रैल को पानीपत में किया जाएगा। हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 वें प्रकाश पर्व को समर्पित नाटक ‘हिंद दी चादर’ का आयोजन कैथल, हांसी, करनाल, पानीपत, सफीदों व जींद में किया जा चुका है।
इसके अलावा 20 अप्रैल को यमुनानगर व 21 अप्रैल को सोनीपत में भी इस नाटक का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नगराधीश गौरव चौहान, जेजेपी के जिला अध्यक्ष (शहरी) ओपी सिहाग, विजिलेंस एंड मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य जसमेर सिंह बंजारा, गुरु तेग बहादुर सम्मान समिति हरियाणा के सदस्य बिमल खुराना, अमित जुनेजा विशेष रूप से उपस्थित थे।