फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Children showed talent in a quiz on the topic Ek Bharat - Shrestha Bharat

आयोजन : एक भारत-श्रेष्ठ भारत विषय पर प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 01 Jan 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Event: Children showed talent in a quiz on the topic Ek Bharat - Shrestha Bharat
पंचकूला। प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो चंडीगढ़ की तरफ से चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन माता मनसा देवी मंदिर में एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें माता मनसा देवी मंदिर में निशुल्क पढ़ने आने वाले बच्चों ने हिस्सा लिया। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति ने बताया कि शिक्षिका संतोष और नोडल इंचार्ज रूस ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इंचार्ज रूस ने बच्चों को एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत साझे राज्य हरियाणा व तेलंगाना राज्य की संस्कृति, खानपान, स्मारक, प्रसिद्ध झीलों के बारे में जानकारी दी और उनसे जुड़े प्रश्न पूछे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों ने कोरोना उपयुक्त व्यवहार अपनाकर शिरकत किया। सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शारदा प्रजापति ने विजेताओं को बधाई दी और भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का आभार जताया कि सभी श्रद्धालुओं को एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत हरियाणा और तेलंगाना की संस्कृति और सरकार की अनेकों योजनाओं के बारे में जानने का अवसर मिला। इस मौके पर लंगर हाल की नई इमारत में बच्चों की दौड़ का आयोजन भी करवाया गया। इसमें पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed