फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Adhya Mahalakshmi Jan Ashirwad Rath Yatra welcomed in various sectors

आयोजन : आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा का विभिन्न सेक्टरों में हुआ स्वागत

Wed, 06 Apr 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Event: Adhya Mahalakshmi Jan Ashirwad Rath Yatra welcomed in various sectors
पंचकूला। सेक्टर-12ए के हरिहर मंदिर से मंगलवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा संचालित आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथ यात्रा शुरू होकर पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों से गुजरी। इस यात्रा की अगुवाई अग्रवाल सभा पंचकूला के संयोजक अमित जिंदल, सदस्य तेजपाल गुप्ता, कुसुम गुप्ता, मोती लाल जिंदल, विजय अग्रवाल, जयराजा गर्ग सहित अन्य कर रहे थे। यात्रा के सबसे आगे बैंडबाजे वाले चल रहे थे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा का लोगों ने कई जगहों पर स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा शाम को अग्रवाल भवन सेक्टर-16 पहुंची। अमित जिंदल, तेजपाल गुप्ता और कुसुम गुप्ता ने बताया कि अग्रोहा शक्तिपीठ में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी का देश का सबसे बड़ा मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर के निर्माण पर करीब 500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अग्रोहा शक्तिपीठ की तरफ से देशभर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि देशभर में 18 जनयात्रा चल रही हैं, जो अग्रसेन जयंती से पहले पूरे देश का भ्रमण कर वापस अग्रोहा पहुंच जाएंगी। कुसुम कुमार गुप्ता ने बताया कि 12 फरवरी को यह यात्रा अग्रोहा शक्तिपीठ से चली थी। 5 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कुरुक्षेत्र और अंबाला होकर सोमवार को पंचकूला पहुंची थी।
विज्ञापन

इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपमहामंत्री सीबी गोयल, संगठन मंत्री विजय बंसल, हरियाणा प्रदेश के मंत्री अनिल गोयल, जिला पंचकूला के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महामंत्री जयराजा गर्ग, पूर्व प्रधान तेजपाल गुप्ता, पूर्व महामंत्री कुसुम कुमार गुप्ता, महिला अध्यक्ष सुनीता गोयल, मोतीलाल जिंदल, मंदिर के पूर्व प्रधान सतपाल गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed