फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ethanol will be making from millet and potato

हरियाणा : प्रदेश में बाजरा और आलू में मौजूद ग्लूकोज से एथनॉल बनाने की तैयारी

Wed, 06 Oct 2021 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ethanol will be making from millet and potato
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार बाजरे और आलू में मौजूद ग्लूकोज से एथनॉल बनाने की तैयारी में है। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने इस बारे में अधिकारियों को अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें एथनॉल उत्पादन की संभावनाएं तलाशनी होंगी। गन्ना पिराई के लिए सभी सहकारी चीनी मिलों को अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के दूसरे सप्ताह तकचालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. बनवारी लाल ने मंगलवार को राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ लि. के अधिकारियों व सभी सहकारी चीनी मिलों के प्रबंध निदेशकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। पलवल की सहकारी चीनी मिल 26 अक्तूबर, पानीपत-करनाल-शाहाबाद की सहकारी चीनी मिल 9 नवंबर, रोहतक की सहकारी चीनी मिल 10 नवंबर, सोनीपत-जींद-महम-गोहाना की सहकारी चीनी मिल 11 नवंबर, कैथल व असंध की चीनी मिल 12 नवंबर से गन्ना पिराई के लिए चालू होंगी। जनवरी 2022 के प्रथम सप्ताह के दौरान पानीपत की सहकारी चीनी का नया संयंत्र चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी पहली जनवरी 2022 तक नए संयंत्र को चालू करने के संबंध में सभी कार्यों को पूरा कर लें। वहीं पानीपत की सहकारी चीनी मिल में को-जनरेशन के लिए 132 केवी लाइन के मामले को एचवीपीएनएल व एचईआरसी के समक्ष उठाया है। करनाल की सहकारी चीनी मिल में 132 केवीए लाइन के संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन

शाहबाद में 60 केएलपीडी एथोनॉल परियोजना 31 को होगी शुरू
सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि 31 अक्तूबर तक शाहाबाद में 60 केएलपीडी की एथोनॉल परियोजना को शुरू कर दिया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टाइमलाइन फिक्स करें। यदि कोई थर्ड पार्टी समय पर कार्य नहीं कर रही है तो उसे बदलकर दूसरी पार्टी से काम करवाएं। शुुगरफेड के प्रबंध निदेशक चीनी मिलों के प्रबंध निदेशकों के कार्यकलापों के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर उसे उनके कार्यालय में बोर्ड पर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed