{"_id":"625484936023c15b800ebd00","slug":"equestrian-competition-itbp-secured-first-position-with-25-medals-pkl-office-news-pkl4473723180","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुड़सवारी प्रतियोगिता : आईटीबीपी ने 25 पदकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुड़सवारी प्रतियोगिता : आईटीबीपी ने 25 पदकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। आईटीबीपी प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू में चल रही 40वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता और माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट का सोमवार को समापन हो गया। 12 दिन तक चली घुड़सवारी प्रतियोगिता में कुल 605 खिलाड़ियों ने 298 घोड़ों के साथ भाग लिया। इसमें 31 श्रेणियों में विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। घुड़सवारी प्रतियोगिता में तमिलनाडु पुलिस की सिपाही सुगन्या को सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार चुना गया। इसमें बेस्ट राइडर असम राइफल्स के लेफ्टिनेंट कर्नल समीर चौधरी को चुना गया। आईटीबीपी के घोड़े मारुति को बेस्ट हार्स का खिताब प्राप्त हुआ।
चैंपियनशिप में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिस की 18 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के घुड़सवारों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने कुल 25 पदकों के साथ प्रथम स्थान, असम राइफल्स की टीम ने 10 पदकों के साथ दूसरा स्थान और राजस्थान पुलिस की टीम ने आठ पदकों के साथ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के दौरान आईटीबीपी के महानिदेशक संजय अरोरा ने मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का स्वागत किया। इस मौके पर आईटीबीपी के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन, अपर महानिदेशक मनोज सिंह रावत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित थे। राज्यपाल ने कहा कि घुड़सवारी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा, दक्षता और उच्च कोटि से खेल का परिचय दिया। घुड़सवारी के खेलों को बढ़ावा देने के लिए जो भी मदद पंजाब सरकार की तरफ से की जा सकती है, उसके लिए हमेशा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने विजेता टीमों को शुभकामनाएं दी।