फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   EPMD track and sports ground to be built in 20 wards

Panchkula News: 20 वार्डों में बनेगा ईपीएमडी ट्रैक और खेल ग्राउंड

Tue, 26 Sep 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
EPMD track and sports ground to be built in 20 wards
-अब सेक्टर-15 में 50 फीसदी काम पूरा, हरियाणा का पहला जिला जहां बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड और ट्रैक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के 20 वार्डों में नगर निगम ईपीडीएम फास्ट रबर ट्रैक और खेल ग्राउंड बनाएगा। यह हरियाणा का पहला जिला है, जहां पार्क के अंदर ईपीडीएम फास्ट रबर ट्रैक और खेल ग्राउंड बनाया जा रहा है। हर सेक्टर-के वार्ड का सबसे बड़े पार्क को निगम ईपीडीएम ट्रैक और खेल ग्राउंड के लिए चुनेगा। ताकि वरिष्ठ नागरिकों को सुबह सायं सैर करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। वहीं बच्चों को खेलने के लिए ग्राउंड भी मिल जाए। इसकी शुरुआत पंचकूला सेक्टर-6 से विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कर दी गई है।

सेक्टर-15 के पार्क में ट्रैक का दो लेयर तैयार, जल्द शुरू होगा खेल ग्राउंड का काम
सेक्टर-15 के मकान नंबर 425 के सामने वाले पार्क में ईपीडीएम ट्रैक फास्ट रबर ट्रैक बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसमें दो लेयर तैयार कर दिए गए हैं। ट्रैक का काम पूरा होते ही। पार्क के अंदर बास्केट बॉल और लॉन टेनिस ग्राउंड का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वार्ड के पार्षद जय कौशिक ने बताया कि ईपीडीएम ट्रैक 30 लाख और बास्केट बॉल और लॉन टेनिस ग्राउंड पर 27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


वार्ड नंबर-4 में एक पार्क में ट्रैक और दूसरे में बनेगा खेल ग्राउंड
वार्ड नंबर चार में एक पार्क में ईपीडीएम फास्ट रबर ट्रैक बनेगा। वहीं खेल ग्राउंड के लिए दूसरे पार्क को चुना गया है। वार्ड की पार्षद सोनिया सूद ने बताया कि सेक्टर-10 के मकान नंबर 1015 के सामने वाले पार्क में ईपीडीएम फास्ट रबर ट्रैक बनेगा। जबकि बास्केटबॉल, वॉलीबाल, बैडमिंटन ग्राउंड के लिए सेक्टर-9 के पार्क को चुना जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा का पंचकूला पहला जिला है, जहां पार्कों में ईपीडीएम फास्ट रबर ट्रैक और खेल ग्राउंड बनाया जा रहा है। हर वार्ड के एक सबसे बड़े पार्क को चुना जाएगा। अभी सेक्टर-15 में काम चल रहा है। धीरे-धीरे सभी वार्ड में पार्क में ईपीडीएम फास्ट रबर ट्रैक और खेल ग्राउंड तैयार किया जाएगा। विजय गोयल, एसई नगर निगम पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed