फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Epilepsy is a public challenge: Major Harkirat Singh

मिर्गी एक सार्वजनिक चुनौती : मेजर हरकिरत सिंह

Thu, 12 Feb 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Epilepsy is a public challenge: Major Harkirat Singh
चंडीगढ़। कमांड हॉस्पिटल (पश्चिमी कमान), चंडीमंदिर ने पश्चिमी कमान के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस को शैक्षणिक और रोगी-केंद्रित पहलों की श्रृंखला के साथ मनाया। ‘ब्रेकिंग द स्टिग्मा: टर्निंग स्टोरीज इंटू एक्शन’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मिर्गी से पीड़ित बच्चों और उनके देखभालकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कमांडेंट मेजर जनरल हरकिरत सिंह ने मिर्गी को एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बताते हुए कहा कि इसके प्रभावी समाधान के लिए ज्ञान, संवेदनशीलता और सामूहिक सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर माय सीज़र डायरी और पीडियाट्रिक ओपीडी फॉलो-अप बुक का विमोचन किया गया, जो रोगियों और परिजनों के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका सिद्ध होंगी।
विज्ञापन


मिर्गी के लक्षणों, उपचार और घरेलू देखभाल पर आधारित जनस्वास्थ्य व्याख्यान को भूमिका-नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। ब्रिगेडियर पवन ढुल ने ‘सबसे संवाद’ शीर्षक पैनल चर्चा की अध्यक्षता करते हुए मिर्गी से जुड़ी भ्रांतियों और तथ्यों पर विशेषज्ञों के साथ संवाद किया। समग्र मिर्गी प्रबंधन पर आयोजित सीएमई कार्यक्रम में ट्राइसिटी के चिकित्सकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों में पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, एम्स नई दिल्ली और आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के न्यूरोलॉजिस्ट शामिल रहे। मुख्य अतिथि प्रो. धीरज खुराना ने जागरूकता बढ़ाने और समय पर उपचार को अत्यंत आवश्यक बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed