फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Encroachment in markets will not be tolerated: Deputy Commissioner

बाजारों में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

Sat, 18 Oct 2025 11:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Encroachment in markets will not be tolerated: Deputy Commissioner
पंचकूला। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कहा कि दीपावली पर्व के मद्देनजर अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि कोई भी दुकानदार खाद्य सामग्रियों को बिना मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट के बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पंचकूला व्यापार मंडल के प्रधान अनिल थापर के नेतृत्व में व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कैंप कार्यालय सेक्टर- 1 पर उपायुक्त से मिला । थापर ने व्यापार मंडल की तरफ से उपायुक्त को आश्वासन दिया कि सभी दुकानदारों द्वारा नियमों की पालना की जाएगी और प्रशासन को पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त ने जिला के नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट की जांच अवश्य करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की कमी से बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है, इसलिए मिठाई और खाद्य दुकानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी मानव मलिक, पंचकूला व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीबी सिंगल, जनरल सेक्रेटरी रवि बंसल, उप प्रधान राकेश, रोहित सेन एडवाइजर और टिंकी गर्ग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed