{"_id":"6848882d5a3d9f278703ed45","slug":"employees-demands-discussed-in-haryana-pwd-mechanical-workers-union-meeting-panchkula-news-c-87-1-pan1007-123528-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा
विज्ञापन
रायपुररानी। मंगलवार को हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की मासिक बैठक यूनियन कार्यालय रायपुररानी में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला सचिव रघुबीर सिंह और कैशियर संजीव कुमार ने की। बैठक में भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी लंबित मांगों को यूनियन के समक्ष रखा।
बैठक के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को संबंधित जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान करवाया जाएगा। यूनियन ने प्रदेश सरकार से मांग की कि कौशल पर लगे कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा की गारंटी दी जाए। जब तक यह सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक किसी भी कौशल कर्मचारी को जनस्वास्थ्य विभाग से न हटाया जाए।
इसके साथ ही यूनियन ने कच्चे कर्मचारियों की पिछले 3–4 महीनों की बकाया सैलरी शीघ्र दिलवाने, जूते व डांगरी उपलब्ध करवाने की भी मांग रखी। बैठक में महीपाल, जिला चेयरमैन रोशन लाल, विपन पाली, करनैल सिंह, रकम सिंह, हिसम सिंह समेत कई यूनियन नेता मौजूद रहे। इस मौके पर कई नए कर्मचारियों ने यूनियन की सदस्यता भी ग्रहण की।