फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electricity supply from hotline in Ludhiana, 7 generators are also present, but they do not run on time

Panchkula News: लुधियाना में हॉटलाइन से बिजली सप्लाई, 7 जेनरेटर भी मौजूद, लेकिन समय पर चलते नहीं

Thu, 29 May 2025 09:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 29 May 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply from hotline in Ludhiana, 7 generators are also present, but they do not run on time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। लुधियाना में सिविल अस्पताल को हॉट लाइन से बिजली सप्लाई की जा रही है। ऐसे में बिजली बंद होने की संभावना कम रहती है। फिर भी अगर किसी तकनीकी खराबी के कारण बिजली की सप्लाई ठप हो जाए तो इस समस्या से निपटने के लिए अस्पताल में करीब 7 जेनरेटर मौजूद हैं।
इनमें से 125 केवी का एक जेनरेटर आईसीयू, ओपीडी, एक्स-रे, लैबोरेटरी, ब्लड बैंक, ओटी, पुरानी इमारत और मरीजों के वार्ड में बिजली की आपूर्ति करता है। इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर और मोर्चरी के लिए 80 केवी का जेनरेटर अलग से हैं। वहीं, 125 केवी के 2 जेनरेटर मदर एंड चाइल्ड यूनिट (एमसीएच) से कनेक्ट हैं, लेकिन इस यूनिट की बिस्तर क्षमता में बढ़ोतरी के कारण कुछ समय पहले एक जेनरेटर और लगाया गया है। बिजली बंद होने पर 250 केवी का एक जेनरेटर बड़े ऑक्सीजन प्लांट और 125 केवी का एक जेनरेटर छोटे ऑक्सीजन प्लांट को बिजली सप्लाई करता है। इसके बावजूद बिजली बंद होने पर कई बार समय पर जेनरेटर नहीं चलना आम बात है।
विज्ञापन

अमृतसर के सिविल अस्पताल और गुरु नानक देव अस्पताल में बिजली के बैकअप की पूरी व्यवस्था की गई है। इस संदर्भ में गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. कर्मजीत सिंह ने कहा कि अस्पताल की पुरानी इमारत में 380 केवी, इमरजेंसी में 200 केवीए, बेबे नानकी वार्ड में 400 केवी, डायग्नोस्टिक सेंटर में 500 केवी का जेनरेटर है। इसके अलावा 500 केवी का जेनरेटर स्टैंड बाय रखा गया है, ताकि कोई इमरजेंसी हो तो उसे इस्तेमाल में लाया जा सके। सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने कहा कि अस्पताल में 220 केवी का जेनरेटर लगा है। अगर भविष्य में कभी बिजली जाती भी है तो जेनरेटर से 7-8 घंटे काम चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed