{"_id":"6511ee3647e8a51fa00c69a7","slug":"electric-vehicles-will-get-exemption-in-parking-fees-in-panchkula-pkl-office-news-c-87-1-spkl1037-4806-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी पार्किंग फीस में छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी पार्किंग फीस में छूट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में छूट दी जाएगी। नगर निगम की गत दिनों हुई बैठक में पास प्रस्तावों को आयुक्त ने स्वीकृति प्रदान की है। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर में इलेक्ट्रिकल वाहनों को पार्किंग शुल्क में छूट देने के प्रस्ताव को पार्षदों ने पारित किया है। पंचकूला शहर में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग प्वाइंट लगाने और इलेक्ट्रिकल वाहनों की पार्किंग शुल्क में छूट देने के बारे में प्रावधान करने को कहा है। कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर में प्रदूषण कम करने के लिए निर्णय लिया गया कि ई-बाइक और ई-साइकिल का जो काम बंद पड़ा है, उसे तुरंत शुरू करवाया जाए, क्योंकि यह पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि सेक्टरों में टेलीफोन पोल लगे हैं, उन पर इंटरनेट की भी तार जा रही है, उनसे या तो किराया लिया जाए या उन्हें हटा दिया जाए। मानव काॅलोनी, सकेतड़ी में वाटर सप्लाई करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को पत्र लिख दिया जाएगा। निर्णय लिया गया कि आंबेडकर चौक सेक्टर-24, 25 और 26 का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
कुलभूषण गोयल ने बताया कि नगर निगम पंचकूला द्वारा जो स्ट्रीट लाइट खरीदी गई, उन्हें तुरंत लगवाया जाएगा। गांव खड़ग मंगोली, बीड़ घग्गर व कॉलानियों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाए। सेक्टर-12, 12ए पार्क की रिपेयर का टेंडर लगवाया जाए। गांव मना सेक्टर-25 में एंट्री गेट लगवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
कॉलोनियों को नियमित करने के लिए सरकार को लिखेंगे पत्र
नगर निगम, पंचकूला के क्षेत्र में बनी कॉलोनियों को नियमित करने कि लिए सरकार को पत्र लिखने का फैसला किया गया। साथ ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग भी की जाएगी। चंडीमंदिर चंडीकोटला में स्थित अवैध काॅलोनी को नियमित करवाने के लिए प्रस्ताव निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय को भेजे जाने को सदन ने सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की है।
गृहकर के साथ सॉलिड वेस्ट चार्ज वर्ष 2023-24 के लेंगे
जनता को राहत प्रदान करने के लिए गृहकर के बिल के साथ सॉलिड वेस्ट चार्ज केवल वर्ष 2023-24 के ही लिए जाएंगे। नगर निगम पंचकूला के अधीन सभी सामुदायिक केंद्रों व नगर निगम के अधीन सेक्टरों की ए सड़कों के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। सेक्टर-25 के पार्कों को एचएसवीपी से ट्रांसफर करवाने के लिए पत्र लिख दिया जाएगा। गांव कोट, दबकोरी, नग्गल व खटोली में पार्कों के जो काम अधूरा रह गया है, उसे पूरा करवाया जाएगा।