{"_id":"6d646f0875b1191b2a2a3e08a09191cb","slug":"earrings-are-assaulting-policeman-s-wife-cinin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी की पत्नी से मारपीट कर बालियां छीनीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मी की पत्नी से मारपीट कर बालियां छीनीं
अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Thu, 26 Sep 2013 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खेड़ीगुजरां में शराब के नशे में एक युवक ने पंजाब पुलिस के जवान की पत्नी से मारपीट कर डेढ़ तोले की बालियां छीन लीं। घायल महिला डेराबस्सी के सिविल अस्तपाल भर्ती है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
महिला का पति जसमेर सिंह डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में तैनात है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे उनकी पत्नी सरोज बाला जा रही थी। उसी दौरान गांव के ही युवक राजबीर ने उसकी पत्नी से मारपीट की और कानों में पहनी सोने की बालियां छीन लीं। घटना के समय युवक नशे में था।
पत्नी को काफी चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले पंचायत में समझौता करवाने की कोशिश भी हुई। इसमें आरोपी युवक ने उनको जातिसूचक अपशब्द कहे। जांच अधिकारी राम दियाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज
डेराबस्सी। कस्बे के एक गांव की महिला ने गांव मुकंदपुर के एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि मनदीप सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो युवक उसके साथ मारपीट करने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।